Thursday, March 28, 2024
featuredबिहार

राजद नेता ने महिला डांसर पर लुटाए नोट! जानिए मामला…

SI News Today

लालू प्रसाद यादव की पार्टी एक बार फिर से विवादों में है। बदनामी का कारण इस बार पार्टी का ही एक नेता बना है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता का वीडियो सामने आया है। वह इसमें महिला बार डांसर पर नोट लुटा रहे थे। साथ ही अश्लील हरकतें भी कर रहे थे। डांस में मग्न होकर वे बेशर्मी हदें के सभी हदें पार कर बैठे, जिसके बाद उन्होंने डांसर को गोद में उठा लिया था। घटना के दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर न केवल नोटों की बौछार करने वाले नेता की आलोचना कर रहे हैं। बल्कि वे राजद पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं। आपको बता दें कि राजद पहले से ही संकट का दौर से जूझ रही है। पार्टी प्रमुख लालू चारा घोटाले के कई मामले में दोषी करार हुए थे। वह झारखंड में रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद थे, जहां अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था। फिलहाल वह रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

वायरल क्लिप में राजद नेता महिला डांसर संग डांस फ्लोर पर था। वह हाथ में नोटों की गड्डी लिए हुए थे। सामने डांसर नाच रही थी। पास में खड़ा होकर वह उस पर नोटों की बौछार कर रहा था। बाद में वह भी डांसर के साथ नाचने लगा और अश्लील हरकतें करने लगा। स्थानीय नेता ने डांसर को आगे गोद में भी उठा लिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला गया जिले का है। 10 मार्च को फतेहपुर में एक रिसेप्शन हुआ था। स्थानीय राजद नेता अरुण दादपुरी भी कार्यक्रम में थे। वही महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते दिख रहे थे। मीडिया ने जब इस बारे में राजद नेता से संपर्क करने का प्रयास किया, तो उन्होंने जवाब नहीं दिया।

वहीं, वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद बाद पार्टी का कहना है कि वह इस पर जांच कराएगी। स्थानीय नेता से स्पष्टीकरण मांगेगी। अगर जांच में नेता को आरोपी पाया जाएगा तो उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply