Wednesday, March 27, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

यहाँ पर सैमसंग कार्निवल में फोन पर मिल रहा 8,000 रुपए तक का ऑफर, जानिए…

SI News Today

अमेजन पर सैमसंग कार्निवल शुरू हो गया है। यह 24 मार्च तक चलेगा। इसमें स्मार्टफोन खरीदने पर 4,000 रुपए तक का ऑफर दिया जा रहा है। कार्निवल में स्मार्टफोन, टीवी, होम अप्लाइंसेज और स्टोरेज डिवाइस पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में डिस्काउंट से साथ साथ एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर है। इसके अलावा अमेजन पे से पेमेंट करने पर 8,000 रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। कार्निवल में से Samsung Galaxy A8+ खरीदने पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट और 2,000 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा Galaxy On7 Prime 32GB पर 1,500 रुपए का डिस्काउंट और 1,500 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। Galaxy On7 Pro 2 पर 2,500 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Galaxy On5 Pro पर 1,500 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे 6,490 रुपए में खरीदा जा सकता है। Galaxy On7 Prime पर 2,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इसपर 1,500 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसे 11,490 रुपए में खरीदा जा सकता है। Galaxy Note 8 को अब केवल 59,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 67,900 रुपए है। इसके लिए अमेजन पे से पेमेंट करने पर 8,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। Galaxy J7 Prime को 13,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस पर 1,400 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Galaxy J7 Pro को 18,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस पर 3,400 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Galaxy J7 Max को 14,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 19,150 रुपए है। सैमसंग की जे सीरिज के सभी फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर है। Galaxy J7 Nxt को 11,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 14,500 रुपए है। Galaxy C7 Pro को 24,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस पर 1,700 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्मार्टफोन के अलावा अमेजन से 49 इंच के फुल एचडी Samsung LED TV को 44,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 62,900 रुपए है। इसके अलावा सैमसंग के 32GB के मैमोरी कार्ड को 799 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 1,149 रुपए है।

SI News Today

Leave a Reply