Saturday, April 20, 2024
featuredदुनियास्पाइसी बाइट्स

दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट, सोने की परत से लिपटी, गिनीज बुक में दर्ज है यह चॉकलेट

SI News Today

अगर आप चॉकलेट खाने के शौकीन हैं तो आपको इस चॉकलेट के बारे में जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि यहां हम आपको उस चॉकलेट के बारे में बताने जा रहे हैं जो गिनीज बुक के रिकॉर्ड में दर्ज है। यह चॉकलेट दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट बताई जा रही है। इस चॉकलेट के दाम सुनकर सभी चॉकलेट प्रेमी हैरान हैं। क्योंकि इसकी कीम कुछ सैकड़ों और हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है। दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट को पुर्तगाल के चॉकलेट फेयर में रखा गया था। जहां पर चॉकलेट प्रेमियों ने न सिर्फ इसे निहारा बल्कि उसका स्वाद भी चखा।

हीरे के आकार में बनाई गई इस छोटी सी चॉकलेट की कीमत 6 लाख 18 हजार है। लेकिन चॉकलेट फेयर में इसे रखा गया था, जहां पर आए हुए दर्शकों ने इसका स्वाद फ्री में चखा और तारीफ की। यह चॉकलेट कुछ बेहतरीन पदार्थों से मिलाकर बनाई गई है। इसके ऊपर 23 कैरेट सोने की परत यानी एडीबल गोल्ड लगी है, जिसे खाया जा सकता है। अब तक आपने चांदी की परत तो खाई होगी लेकिन इस चॉकलेट में सोने की परत है। यह चॉकलेट ‘1000 बॉनबॉन’ चॉकलेट का लिमिटेड एडीशन है। चॉकलेट में दुनिया के सबसे महंगे मसालों हैं, जिसमें मेडागास्कर से मंगाई गई व्हाइट ट्रफल, वेनीला और गोल्ड फ्लेक्स का फ्लेवर है।

पुर्तगाल के ओबिडोस में शुक्रवार को दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट प्रदर्शित की गई थी। चॉकलेट की कीमत तकरीबन 7,728 यूरो यानी करीब 6 लाख 18 हजार 400 रूपये है। इस चॉकलेट को बनाने वाले पुर्तगाल के डेनियल गोम्स हैं। उन्होंने बाताया कि उनके द्वारा बनाई गई चॉकलेट को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे महंगी होने का सर्टिफिकेट दिया है।

SI News Today

Leave a Reply