Saturday, April 20, 2024
featuredआयुर्वेद

कैंसर और दिल की बीमारियों को दूर रखता है खरबूजा, जानिए इसकी खासियत…

SI News Today

खरबूजा गर्मियों के मौसम के प्रमुख फलों में से एक है। इसमें काफी मात्रा में पानी पाया जाता है। जो गर्मी के मौसम में हर किसी के शरीर के लिए बेहद जरूरी तत्व है। खरबूजे में शुगर के अलावा प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, लोहा, कैलोरी और विटामिन ए, बी की मात्रा भी भरपूर पायी जाती है। खरबूजे में काफी मात्रा में आर्गेनिक पिग्मेंट केरोटेन्वाइड पाया जाता है जो कैंसर होने की संभावना को कम करने में मदद करता है। वजन कम करने में भी खरबूजे का सेवन बेहद लाभकारी है। इसके अलावा भी इसके ढेर सारे फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि वे फायदे क्या हैं

आंखों के लिए – खरबूजा विटामिन ए और बीटा कैरोटिन से भरपूर होता है। ये तत्व आंखों को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार होते हैं। अगर आपके आंखों की रोशनी कम हो रही हो तो आपको खरबूजे का सेवन करना चाहिए। यह मोतियाबिंद के इलाज में भी लाभकारी होता है।

डायबिटीज में – खरबूज में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की क्षमता होती है। यह डायबिटीज को नियंत्रित रखने में सहयोग करता है।

दिल की बीमारी का खतरा कम करे – खरबूजा रक्त की सांद्रता कम करने के लिए जाना जाता है। इस वजह से दिल में खून की गति तेज रहती है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम रहता है। इसके अलावा भी कई तरह की दिल की बीमारियां खरबूजा खाने से सही हो सकती हैं।

शरीर में पानी कमी दूर करे – गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या आम है। तेज धूप और गर्मी की वजह से शरीर के डिहाइड्रेट होने का खतरा रहता है। ऐसे में खरबूज का सेवन एक बेहतर विकल्प है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और ठंडक प्रदान करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में – खरबूजे के सेवन से रोग प्रति रोधक क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है। खरबूजे में विटामिन सी की काफी मात्रा पाई जाती है जो शरीर की रोग-प्रति रोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।

कब्ज से राहत- खरबूजे में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में यह कब्ज को रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद फल है। इसमें मौजूद डाइटिरी फाइबर्स अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार होते हैं।

SI News Today

Leave a Reply