Friday, April 19, 2024
featuredदेश

महिला एक्टिविस्‍ट ने स्‍मृति ईरानी को बताया ‘महारानी’, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को घेरने की कोशिश की और वो खुद हीं ट्रोल हो गईं। जी हां, दरअसल महिला एक्टिविस्ट ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को महारानी कह दिया। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री के पहवाने पर भी तंज कसने की कोशिश की। इस महिला एक्टिविस्ट ने ट्विटर पर लिखा कि ‘कपड़ा मंत्री रहते हुए महारानी ईरानी के लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि उनका ड्रेसिंग सेंस पहले से काफी बेहतर हो गया है। अब वो हाथ से बनाई गई बेहतरीन साड़ियां पहनती हैं’।

केंद्रीय मंत्री को महारानी कहने और उनके पहनावे पर सोशल मीडिया पर कॉमेंट करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता का नाम मधु पूर्णिमा किश्वर है। आपको बता दें कि मधुकिश्वर मशहूर लेखक, शिक्षाविद और मानवाधिकार संगठन मानुषी की संस्थापक हैं। मधु पूर्णिमा किश्वर पहले भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं। पिछले साल विमान में ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को मधुकिश्वर ने तमाशा बतला दिया था। फिलहाल वो केंद्रीय मंत्री के पहनावे पर ट्वीट कर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

मधु पूर्णिमा किश्वर के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उल्टे उन्हें ही घेरना शुरू कर दिया है। मधुकिश्वर की इस ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं लोगों ने दी है। वेंकटेश नाम के एक यूजर ने लिखा कि आपको स्मृति ईरानी को उनके पहनावे के लिए ट्रोल करने पर शर्म आनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि रुढ़िवादी मानसिकता से आपको बाहर आना चाहिए। एक अन्य यूजर ने इसपर कॉमेंट करते हुए लिखा कि आप किन दो विभिन्नताओं की बात कर रही हैं।

आपको बता दें कि मधु किश्वर इससे पहले भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। पिछले ही साल लेखिका मधु पुर्णिमा किश्वर ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस उपाध्य़क्ष राहुल गांधी की एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें राहुल गांधी को मुसलमानों द्वारा पहनी जाने वाली जालीदार टोपी, जनेऊ, रुद्राक्ष की माला के साथ ही ईसाईयों के क्रॉस के लॉकेट को पहने हुए दिखाया गया था। इसी हरकत के बाद महिला प्रोफेसर सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हुई थीं।

SI News Today

Leave a Reply