Thursday, March 28, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएम आवास के बाहर महिला ने की आत्‍महत्‍या की कोशिश, जानिए मामला…

SI News Today

दुष्कर्म के मामले में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की। यह देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। महिला ने कहा- मेरे साथ बलात्कार हुआ। एक साल से न्याय के लिए गुहार लगा रही हूं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मैं खुद को खत्म कर लूंगी। महिला ने कहा कि एफआईआर दर्ज कराने पर भी धमकी दी गई थी। आरोपी इतने प्रभावशाली हैं कि मुख्यमंत्री से गुहार लगाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस महिला को सीएम आवास के सामने से गौतमपल्ली थाने लेकर आई। जहां पूछताछ चल रही है।

इस मामले में एडीजी लखनऊ राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप लगाया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले दस से 12 वर्षों से दोनों पक्षों के बीच झगड़ा चला आ रहा है। महिला की तहरीर के मुताबिक पिछले साल जून में दुष्कर्म हुआ था। दोनों मामलों की जांच लखनऊ ट्रांसफर कर दी गई। बांगरमऊ और उन्नाव पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिला ने कहा कि उन्नाव पुलिस विधायक के दबाव में कार्य कर रही। न्याय न मिलने पर उसे लखनऊ आकर मुख्यमंत्री आवास के सामने खुदकुशी की कोशिश करनी पड़ी।

SI News Today

Leave a Reply