Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

अरनब गोस्‍वामी के साथ मिलकर काम करेंगी परिणीति! जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिक्की बहेल’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं। परिणीति के चर्चा में आने की वजह बेहतर इंडिया का ब्रॉन्ड एंबेसडर बनना है। इस बात की जानकारी खुद परिणीति ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत परिणीति अरनब गोस्‍वामी के साथ काम करेगी। सोशल मीडिया पर जानकारी देते ही लोगों ने परिणीति का मजाक बनाना शुरु कर दिया।

परिणीति ने वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, शुक्रिया, अरनब गोस्वामी मुझे बेहतर इंडिया का ब्रॉन्ड एंबेसडर बनाने के लिए। एक साथ हम परिवर्तन लाने के लिए मेहनत करेंगे। मजह दो घंटे में परिणीति की पोस्ट को 81 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके साथ ही परिणीति की पोस्ट पर कमेंट करने वालों की भी संख्या हजारों में हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, हा हा हो गया इंडिया बेहतर। ये अरनब है द नेशन वॉट्स टू नो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, परिणीति मूर्ख ही लगती है जब भी वह क्यूट दिखने की कोशिश करती है। एक यूजर ने लिखा, बेहतर इंडिया अच्छी बात है लेकिन कोई और नहीं मिला आपको। वहीं एक यूजर ने लिखा, बेटी परी, नरेंद्र मोदी के बेटे के साथ क्या कर रही हो? वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, क्या उसने आपको बोलने की इजाजत दी? क्या फिर केवल स्पेशल उत्तर देने की बात कही या फिर बाद में माइक बंद कर दिया जैसा की आखिरी डिबेट में किया था।

परिणीति चोपड़ा इन दिनों विपुल शाह की अगली फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में परिणीति के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर भी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म की पंजाब शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके पहले अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को फिल्म ‘इशकजादे’ में देखा गया था।

SI News Today

Leave a Reply