Thursday, March 28, 2024
featured

जाह्नवी कपूर के कपड़ों पर खबर देख भड़क गए अर्जुन! किया ऐसा…

SI News Today

जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के कई सारे पोस्टर्स सामने आ चुके हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर भी हैं। जब से जाह्नवी के बॉलीवुड में कदम रखने की खबर आई है, तब से आए दिन जाह्नवी की नई-नई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। कभी फैमिली के साथ तो कभी जिम या क्लास जाते हुए। हाल ही में जाह्ववी की कुछ और तस्वीरें सामने आईं जिसको लेकर एक वेब पोर्टल ने खबर बना डाली। इस खबर को देखने के बाद जाह्नवी के बड़े भाई और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर बहुत गुस्से में आ गए।

अर्जुन कपूर ने इस खबर को शेयर करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया। अर्जुन ने अपने ट्वीट में यह खबर चलाने वालों को खूब गालियां भी दीं। कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘इस वेबसाइट ने अटेंशन पाने के लिए ये शर्मनाक हरकत की। यह शर्मनाक है कि आपकी आंखें यह देखने में व्यस्त रहीं शर्म आनी चाहिए आपको। यह है हमारा देश जो कुछ इस तरह से महिलाओं को देखता है। शाइनिंग एग्जांपल.. घटिया शर्मनाक। ‘

अर्जुन कपूर इस खबर को देख कर बहुत भड़क गए थे। इसके चलते उन्होंने ये ट्वीट किया। वहीं सोशल मीडिया पर अर्जुन के इस ट्वीट को देख लोगों ने भी रिएक्ट करना शुरू कर दिया। ऐसे में लोगों ने उल्टा अर्जुन को ही निशाने पर ले लिया। एक यूजर कहता नजर आया, ‘सुनने में कुछ अच्छा नहीं लग रहा खास तौर पर ऐसे व्यक्ति से जो #AIB ROAST जैसी चीजें करता देखा गया हो। जहां माता-बहनों की गाली गलौच चलती है। कर्म….’

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब कपिल जैसे ही बिहेव करना चाहिए सबको। बर्दाश्त के बाहर नॉनसेंस मीडिया।’ वहीं कुछ लोगों ने अर्जुन की बात का सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा, ‘आज कल मीडिया हाउस बदतमीज हो चले हैं। शर्म आनी चाहिए जर्नलिजम को एक और बेशर्म पोर्टल।’

SI News Today

Leave a Reply