Friday, March 29, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

भारत में लॉन्च हुई ऑडी की ये कार, जानिए इसकी कीमत

SI News Today

ऑडी की नई आरएस5 कूपे भारत आ गई है। भारत में इसे 11 अप्रैल 2018 को लॉन्च किया गया। इसे ए5 रेंज में रखा जाएगा। ए5 रेंज में यह ऑडी की सबसे पावरफुल पेशकश है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एम4 और मर्सिडीज़-एएमजी सी63 एस से है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 1,10,65,000 रुपए है।

ऑडी आरएस5 कूपे में नया 2.9 लीटर वी6 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 450 पीएस की पावर और 600 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है, इसे आरएस डायनामिक पैकेज के जरिये 280 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाया जा सकता है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 3.9 सेकंड का समय लगेगा।

आरएस5 कूपे में ए5 वाला बोनट, बड़ी हैक्सागोनल ग्रिल, एलईडी हैडलैंप्स और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं। इस में नया फ्रंट बंपर, बड़े एयरडैम के साथ दिया गया है, जो इसे रेग्यूलर ए5 से अलग बनाता है। राइडिंग के लिए इस में 19 इंच के अलॉय व्हील स्टैंडर्ड दिए गए हैं, वहीं 20 इंच के अलॉय व्हील का विकल्प भी इस में रखा गया है। यह दो दरवाजों वाली 5-सीटर कूपे कार है।

आरएस5 कूपे के केबिन को स्पोर्टी लेआउट दिया गया है। केबिन में आरएस स्पोर्ट सीटें, फ्लैट-बोटम स्टीयरिंग व्हील और वर्चुअल कॉकपिट दिया गया है।

SI News Today

Leave a Reply