Saturday, April 20, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

1 महीने में 8,000 रुपए तक सस्ते हो गए इन कंपनी के स्मार्टफ़ोन…

SI News Today

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां नए स्मार्टफोन मार्केट में लेकर आ रही हैं जिसके चलते वह अपने पुराने फोन्स की कीमत में कटौती कर रही हैं। अाज हम आपको Redmi, Samsung, Nokia और Vivo के उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले 1 महीने में 8,000 रुपए तक सस्ते हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी के फ्लैगशिप फोन रह चुके फोन भी शामिल हैं। साथ ही इनकी परफोर्मेंस भी अच्छी रही है। चलिए शुरू करते हैं।

सबसे पहले सैमसंग की बात करते हैं। Samsung j2 pro की कीमत 2200 रुपए की कटौती कर दी गई है। अब इस स्मार्टफोन को 7,690 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा सैमसंग J2 भी सस्ता हो गया है। इस स्मार्टफोन को अब केवल 6,590 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके बाद सैमसंग के ही Samsung Galaxy J7 Nxt की कीमत में भी 1000 रुपए की कटौती कर दी गई है। अब इसे 10,490 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं Galaxy J7 Prime की कीमत में भी 1000 रुपए की कीटौती कर दी गई है। अब इसे 13,900 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Vivo की बात करें तो Vivo V7 को 18,990 रुपए में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में भी 2000 रुपए की कटौती कर दी गई है। अब इसे 16,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Vivo Y55S की कीमत में भी 1,500 रुपए की कटौती कर दी गई है। अब इसे 10490 रुपए में खरीदा जा सकता है।

अब रेडमी की बात करे तो Redmi 4 के 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत में कंपनी ने 500 रुपए की कटौती कर दी है। अब इसे केवल 8,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 10,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। नोकिया ने हाल ही में अपना Nokia 6 (2018) लॉन्च किया था। इसके लॉन्च के बाद कंपनी ने पुराने नोकिया 6 की कीमत में 1,500 रुपए की कटौती कर दी है। अब एक बार फिर 500 रुपए सस्ता हुआ है, अब इसे सिर्फ 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप मॉडल Galaxy S8 और Galaxy S8 plus की कीमतें कम कर दी हैं। ऐसा galaxy S9 के लॉन्च के बाद हुआ है। गैलेक्सी Galaxy S8 अब 8000 रुपए सस्ता हो गया है। इसे 49,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं Galaxy S8 plus की कीमत में 11000 रुपए की कमी हुई है। इसे 53,990 रुपए में खरीद सकते हैं। ऐसा कहा जा रहे कि S9 को लॉन्च करने के बाद सैमसंग ने इन दोनों हेंडसेट की कीमत में कटौती कर दी है।

SI News Today

Leave a Reply