Friday, March 29, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

आपका फेसबुक डेटा लीक हुआ कि नहीं! ऐसे लगाए पता…

SI News Today

Facebook डेटा लीक के मामले में काफी आलोचना झेल रही है। फेसबुक ने 8.7 करोड़ यूजर्स को अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है। इन 8.7 करोड़ लोगों में से फेसबुक के अनुसार 5,62,455 भारतीयों का भी डेटा लीक हुआ था, जिसके चलते उन्हें भी ये अलर्ट भेजा जाएगा। फेसबुक इस संबंध में डेटा लीक से प्रभावित सभी यूजर्स के न्यूज फीड के टॉप पर यूजर द्वारा इस्तेमाल की जा रही सभी ऐप के बारे में जानकारी देगी, साथ ही वो यह भी बताएगा कि यूजर ने इन ऐप्स के साथ कौनसी जानकारी साझा की है। साथ ही फेसबुक यह भी बताएगा, कि उनका डाटा कैम्ब्रिज एनालिटिका ने इस्तेमाल किया या नहीं किया है।

डेटा लीक से प्रभावित यूजर्स के पास फेसबुक की तरफ से एक लिंक आएगा। इस लिंक के जरिए वह यूजर्स के फेसबुक अकाउंट में मौजूद सभी ऐप्स को डिलीट कर सकते हैं। डिलीट करने के बाद यह ऐप्स यूजर के डेटा का दोबार इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। इसके अलावा फेसबुक अपने सभी यूजर्स के साथ भी एक लिंक साझा करेगा जिससे वह यह पता लगा सकेंगे कि वह अपने फेसबुक में किन ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा वह यह भी पता लगा सकेंगे कि किस ऐप के साथ उन्होंने अपनी कौनसी जानकारी साझा की है।

फेसबुक के मुताबिक सबसे ज्यादा डेटा अमेरिकी नागरिकों का हुआ है। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 7 करोड़ अमेरिकियों का डेटा लीक हुआ है। इसके बाद फेसबुक डेटा लीक के मामले में फिलिपींस, इंडोनेशिया और यूके का नंबर आता है। वहीं भारत के 5,62,455 लोगों का डेटा लीक हुआ है। बहरहाल इस डेटा लीक के लिए कैंम्ब्रिज एनालिटिका के कर्माचारी डॉक्टर अलेक्सेंडर कोगन हैं, जिन्होंने ने एक ऐप के सहारे फेसबुक का डेटा लीक किया है।

ऐसे लगाएं पता: यह डेटा दिस इज यॉर डिजिटल लाइफ ऐप से लीक किया गया है। इस ऐप का फेसबुक पर इस्तेमाल करने वाले लोगों का डेटा लीक हुआ है। यहां क्लिक करके आप पता लगा सकते हैं कि आपका फेसबुक डेटा केंब्रिज एनालिटिका के साथ शेयर किया गया है या नहीं किया गया है। इसके अलावा आप यहां क्लिक करके जान सकते हैं कि आप फेसबुक के माध्यम से किन ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

SI News Today

Leave a Reply