Saturday, April 20, 2024
featuredदेश

आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष परीक्षा के परिणाम घोषित! ऐसे करे चेक…

SI News Today

Manabadi Inter Results 2018, BIEAP AP Intermediate Inter 1st Year Resutls 2018: आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड ने प्रथम वर्ष परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे जारी किए। आपको बता दें द्वितीय वर्ष परीक्षा के नतीजे गुरुवार यानी 12 अप्रैल दोपहर 3 बजे जारी कर दिए थे। वहीं आज (शुक्रवार, 13 अप्रैल) को प्रथम वर्ष के नतीजे जारी हुए हैं। जनरल और वोकेशनल, दोनों श्रेणी के छात्र अपने रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको www.bieap.gov.in पर लॉगइन करना होगा। BIEAP प्रथम वर्ष परीक्षा 28 फरवरी से 17 मार्च 2018 के बीच आयोजित हुई थी। आइए जानते हैं नतीजे चेक करने का तरीका। नतीजे देखने के लिए आपको आंध्र प्रदेश बोर्ड की इंटरमीडियट एजुकेशन वेबसाइट www.bieap.gov.in पर लॉगइन करें।

होम पेज पर आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल्स भरें। डिटेल्स सब्मिट करते ही आपके नतीजे खुल जाएंगे। नतीजे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। आपको बता दें आधिकारिक वेबसाइट www.bieap.gov.in के अलावा www.indiaresults.com और अन्य प्राइवेट वेबसाइट्स पर भी आप नतीजे देख सकते हैं। examresults.ap.nic.in; results.cgg.gov.in; goresults.net; manabadi.com; manabadi.co.in; exametc.com; educationandhra.com अन्य वेबसाइट्स भी आपको रिजल्ट चेक करने की सुविधा दे रही हैं।

ग्रेड्स- छात्रों के अंकों के आधार पर उन्हें ग्रेड्स मिलेंगे। 91 से 100 मार्क्स प्राप्त करने वालों को A1 ग्रेड मिलेगा। इसके बाद 81-90 के बीच ग्रेड A2; 71-80 के बीच ग्रेड B1; 61-70 के बीच ग्रेड B2; 51-60 के बीच ग्रेड C1; 41-50 के बीच ग्रेड C2; होगा। गौरतलब है गत वर्ष लगभग 10.31 लाख छात्र इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल हुए थे। वहीं 2018 में प्रथम वर्ष इंटर परीक्षा में लगभग 5 लाख छात्र सम्मिलित हुए थे।

SI News Today

Leave a Reply