Friday, April 19, 2024
featured

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा में कभी कैटरीना की वजह से खिंची थीं तलवारें!

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह दिग्गज फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर के प्रोजेक्ट ‘भारत’ से वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करती नजर आएंगी। पिछले लम्बे वक्त से प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी प्रोजेक्ट्स के लिए काम कर रही हैं। अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिकों के पहले और दूसरे सीजन में एफबीआई एजेंट एलेन पेरिश का किरदार निभाने के बाद अब वह तीसरे सीजन में भी नजर आएंगी। हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में भी वह काम कर चुकी हैं। आखिरी बार प्रियंका हिंदी फिल्म “जय गंगाजल” में नजर आई थीं।

अंग्रेजी टीवी शोज और सिनेमा में लंबे वक्त तक सक्रिय रहने के बाद प्रियंका हिंदी सिनेमा में वापसी कर रही हैं, इसी बात पर सलमान खान ने हाल ही में उनकी टांग खींची थी और कहा था- भारत आपका स्वागत करता है प्रियंका चोपड़ा। जल्द मुलाकात होगी। वैसे हमारी फिल्म हिंदी है। इस पर प्रियंका ने जवाब दिया- यूपी बरेली की पली बड़ी हूं जनाब… देसी गर्ल हूं हमेशा। ‘भारत’ का हिस्सा बनकर खुश हूं, जल्द ही सभी से सेट पर मुलाकात होगी। दोनों का यह दोस्ताना अंदाज लोगों को पसंद आया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त वह भी था जब दोनों एक दूसरे के चेहरे देखना पसंद नहीं करते थे।

खबर के मुताबिक सलमान और प्रियंका की दोस्ती में आई इस दरार के लिए कैटरीना कैफ जिम्मेदार थीं। असल में विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ में अक्षय कुमार के विपरीत प्रियंका चोपड़ा निर्देशक की पहली पसंद थीं। उन्होंने फिल्म के लिए हां भी कह दी थी लेकिन बीच में सलमान आ गए जो कि निर्देशक के काफी करीब थे। उन्होंने फिल्म के लिए कैटरीना का नाम उन्हें सुझाया जिसके बाद निर्देशक ने प्रियंका को लेने का विचार छोड़ दिया। यह बात प्रियंका को बुरी लगी और इसके बाद दोनों की बातचीत बंद सी हो गई थी। यह फिल्म एक बार फिर दोनों को साथ ला रही है।

SI News Today

Leave a Reply