Thursday, April 25, 2024
featuredदिल्ली

पानी पीने के बहाने घर में घुसा और करने लगा छात्रा के साथ छेड़छाड़, पड़ोसियों ने जमकर पीटा

SI News Today

संगम विहार में एक पड़ोस में ही रहने वाला मन्नू भारती आठवीं कक्षा की छात्रा को घर पर अकेला देखा तो पानी पीने के बहाने घर में घुस गया। उसके बाद उसके साथ बदसलूकी और छेडख़ानी करने लगा। छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुन छात्रा की मां और पड़ोसी के लोग भी आ गए। उसके बाद आरोपी मन्नू की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ाई करती है और संगम विहार में रहती है। जबकि उसके पिता एमसीडी के हेल्थ विभाग में कार्यरत हैं। उसके पड़ोस में ही 34 वर्षीय मन्नू भारती रहता है। वह खुद शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप भी है। मन्नू सफदरजंग में एक मेडिकल दुकान पर नौकरी करता है। घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर के बाहर काफी लोग खड़े हैं और एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। उसमें एक महिला डंडा लेकर पीट रही है। पुलिस ने आरोपी को पहले लोगों के चंगुल से बाहर निकाला। पूछताछ में पता चला कि छात्रा को घर में अकेला देख आरोपी पानी पीने के बहाने घर के अंदर चला गया। उसके बाद उसके साथ गलत हरकत कर रहा था। इसी बीच छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसकी मां और पड़ोसी भी आ गये। उसके बाद उसकी पिटाई करने लगे। फिलहाल पुलिस छेड़छाड़ पॉस्को समेत अन्य धाराओं के तहत उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

SI News Today

Leave a Reply