Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

आज जारी हो सकता है TS EAMCET 2018 एडमिट कार्ड!

SI News Today

जवाहर लाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, हैदराबाद आज यानी 20 अप्रैल को तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAMCET) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। TS EAMCET का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://eamcet.tsche.ac.in पर जारी किया जाएगा। TS EAMCET का एडमिट कार्ड 20 अप्रैल से 1 मई तक आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकेंगे।

TS EAMCET की परीक्षा 2 मई से शुरू होंगी। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों से जानकारी मिली है कि आज दोपहर तक TS EAMCET परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन के अंतर्गत जवाहर लाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, हैदराबाद TS EAMCET की परीक्षा लेती है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://eamcet.tsche.ac.in पर जाना होगा।

1. वेबसाइट पर जाने के बाद डाउनलोड TS EAMCET 2018 एडमिट कार्ड/ हॉल टिकट लिखा हुआ एक लिंक दिखाई देगा।

2. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।

3. इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

4. सब्मिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपको अपने कम्प्यूटर की स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. इसके बाद अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर आप उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

SI News Today

Leave a Reply