Thursday, April 18, 2024
featured

सोनम कपूर और आनंद अहूजा के संगीत की तैयारियां जोरों पर…

SI News Today

सागरिका-जहीर और विराट-अनुष्का की चर्चित शादियों के बाद अब फिर से जल्द ही बॉलीवुड में शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। इस बार सोनम कपूर और आनंद अहूजा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक जल्द ही सोनम कपूर और आनंद अहूजा शादी करने वाले हैं। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि साल 2018 के मई में दोनों शादी कर लेंगे। हाल ही में खबरें थी कि फराह खान शादी संगीत की तैयारियों में लगी हुई हैं। एक चैट शो के दौरान फराह ने खुद बताया कि वह एक संगीत की कोरियोग्राफी कर रही हैं। तब से अंदाजे लगाए जा रहे हैं कि ये संगीत सोनम कपूर और आनंद की शादी का हो सकता है।

सोनम कपूर और आनंद के संगीत में गेस्ट की लिस्ट में करण जौहर का नाम भी शामिल है। इसके चलते करण सोनम के संगीत में अपने परफॉर्मेंस की तैयारियों में जुटे हैं। सोर्स के मुताबिक करण जौहर सोनम के संगीत सेरमनी पर उनकी ही फिल्म के गाने पर पैर थिरकाएंगे। सोनम के संगीत में करण फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के गाने पर डांस करेंगे।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, रिहर्सल पूरे जोरों शोरो से की जा रही है। करण प्रेम रतन धन पायो के गाने पर डांस करने के लिए तैयार हैं और इसकेस लिए वह काफी प्रैक्टिस कर रहे हैं। करण अपन बेस्ट फ्रेंड फराह के साथ कदम से कदम मिला कर रिहर्सल कर रहे हैं। सभी अपने एक्ट को प्रिपेयर कर रहे हैं।’

रिपोर्ट के अनुसार, सोनम के पिता अनिल कपूर और मां सुनीता ने बेटी की शादी के लिए स्पेशल एक्ट तैयार किया है। सोनम की फैमिली के बाकी मेंबर्स और कजिन्स ने भी अपने-अपने एक्ट तैयार कर लिए हैं।

SI News Today

Leave a Reply