Thursday, March 28, 2024
featured

अगर आप किसी को पसंद करते है और दिल की बात करने में हिचकिचाते है , तो अपनाये ये पांच तरीके

SI News Today

जब आपकी जिंदगी में किसी नए इंसान की एंट्री होती है तो सब कुछ नया-नया सा लगता है। मानों आप किसी नई दुनिया में आ गए हों। किसी के लिए कुछ अलग महसूस करना काफी सुखदायी होता है। जब आप किसी को पसंद करते हैं लेकिन उसे बोल पाने में असमर्थ होते हैं तो दिन-रात बस इसी सोच में होते हैं की कैसे उससे अपने दिल की बात कहें।

बता दें, जब आप किसी को पसंद करते हैं तो ये गलतियां बिल्कुल भी ना करें। एेसा करने से शायद आपके पास आता हुआ इंसान आपसे दूर हो जाए। ध्यान रखें इन बातों का।

1-किसी भी बात के लिए उस लड़के या लड़की का पीछा मत करिए। अगर कहीं ना कहीं आप जानते हैं की वह भी आपको पसंद करता या करती है तो भी जरूरत से ज्यादा उसे फॉलो मत करिए। एेसा करना उन्हें इरिटेट कर सकता है।

2-उनके प्रति हमेशा पॉजिटिव रहिए। एक अच्छा समय और मूड देख कर अपने दिल की बात उनसे शेयर जरूर करें। उनके उत्तर के लिए उन पर दबाव मत डालिए। उनके साथ एक अच्छा व्यवहार रखिए। फिर आपको उत्तर भी पॉजिटिव ही मिलेगा।

3-अपने दिल की बात शेयर करने के बाद उन्हें अपना स्पेस दें। किसी भी चीज के लिए उन पर प्रेशर मत डालिए।

4-अपना भी एक लिमिटेड टाइम ही उनके साथ बिताएं वरना, उन्हें आपके समय की कदर नहीं होगी।

5-जितना भी समय उनके साथ बिताएं अच्छी-अच्छी बाते करें। ताकी वो आपकी कंपनी को इन्जॉवय कर सकें।

SI News Today

Leave a Reply