Friday, April 19, 2024
featured

दीपिका पादुकोण ने रिलेशनशिप पर खुलकर की बात! कहा ऐसा…

SI News Today

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। ऑनस्क्रीन के साथ ही दीपिका की रणवीर सिंह के साथ ऑफस्क्रीन ट्यूनिंग भी दर्शकों को भाती है। रणवीर सिंह कई बार दीपिका पादुकोण से अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। उन्होंने बातचीत में कहा कि वह रणवीर सिंह को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आई कि दीपिका और रणवीर जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि दोनों ने शादी की बात से इनकार कर दिया था। दीपिका और रणवीर के डेटिंग की खबरें भी बी-टाउन में चर्चा में रहती हैं, हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से नहीं स्वीकारा है।

हाल ही में दीपिका ने फिल्म ‘पद्मावत’ के बारे में बात करते हुए कहा, ”मैंने पहली बार उन्हें (रणवीर सिंह) ऑनस्क्रीन ही देखा, हमारा एक साथ कोई भी सीन नहीं था। मैं नहीं सोचती की अन्य कोई अभिनेता इस रोल (खिलजी) को इतने बेहतर तरीके से अदा कर सकता था जैसा कि रणवीर ने किया। यह लेखक के द्वारा लिखा गया पार्ट था, लेकिन खिलजी को उन्होंने अपने में अपना लिया था। उन्होंने खिलजी के रोल के साथ न्याय किया है। दर्शकों ने खिलजी से नफरत की, लेकिन फिल्म में खिलजी के रूप में रणवीर को प्यार मिला है। ज्यादातर अभिनेता नेगेटिव रोल करने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें टाइपकास्ट होने का भय रहता है।”

इसके बाद रणवीर सिंह ने कहा कि दीपिका मेरे काम की आलोचक भी हैं और मुझे एवरेज दर्जे का ही एक्टर मानती हैं। दीपिका पादुकोण ने इस बात का जवाब देते हुए कहा, ”मैं रणवीर को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हूं, जब दुनिया उनके बारे में बात करती है तो मैं ईमानदारी से अपना फीडबैक देती हूं।” वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग को खत्म किया है, वहीं दीपिका पादुकोण विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम कर रही हैं। फिल्म में दीपिका के अपोजिट इरफान खान नजर आएंगे।

SI News Today

Leave a Reply