Friday, March 29, 2024
featured

अर्जुन और रणवीर ने बहन सोनम कपूर की शादी में किया कुछ ऐसा!

SI News Today

सोनम कपूर और आनंद आहुजा आज शादी के बंधन में बंध गए. दोनों ने धूमधाम से मुंबई में शादी की और दोनों की शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए. सोनम कपूर की शादी में सारे मेहमान के अलावा सारे कजिन भाई बहन मौजूद थे.

अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर सहित रिया और हर्षवर्धन कपूर ने भी सोनम की शादी में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ा. लेकिन असल में सोनम की शादी के बाद अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने जो किया उसे देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे.

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने शादी के बाद सोनम कपूर की फिल्म दिल्ली 6 के गाने मस्सकली को गाया. मजेदार बात ये है कि वहां सोनम कपूर के को-स्टार अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे. आपको भी उनका वीडियो देखकर मजा आ जाएगा. आपको बता दें सोनम कपूर की नानी और रणवीर सिंह के दादाजी भाई बहन थे.इस रिश्ते से रणवीर सिंह और सोनम कपूर कजिन भाई बहन लगते हैं.

इनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है. सभी अर्जुन और रणवीर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं तो वहीं सोनम कपूर और आनंद आहुजा भी वहां दोनों के गाने को इंज्वॉय करते नजर आ रहे हैं. सोनम कपूर और आनंद आहुजा पिछले कुछ समय से एक दूसरे को जानते थे और साथ कई सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने आखिरकार शादी करने का फैसला किया.

सोनम कपूर अपनी शादी में लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और लोगों को उनका ब्राइडल लुक भी काफी पसंद आया.

SI News Today

Leave a Reply