Monday, March 25, 2024
featuredउत्तर प्रदेशबरेलीबरेली

ट्रेड यूनियन का सरकार के विरुद्ध बरेली में प्रदर्शन।

SI News Today

Trade union protested against the government today in Bareilly

बरेली।

केंद्रीय श्रम (ट्रेड यूनियंस) के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के आव्हान पर बरेली में आज एक विरोध प्रदर्शन शाम 5 बजे से चौकी चौराहा पर बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के बैनर पर आयोजित किया गया जिसमे शहर की विभिन्न यूनियंस से जुड़े कर्मचारी औऱ श्रमिक शामिल हुए।
इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतिओ की आलोचना की।  पेट्रोल व डीज़ल के दामो में भारी व्रद्धि के लिये सरकार को दोषी बताया गया। इस मौके पर महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि सरकार महगाई रोकने और रोजगार देने में असफल रही है। प्रदर्शन सभा को अधिवक्ता सतीश मेहता दिनेश सक्सेना राजेश जोहरी अरविन्द देव सेवक चरणसिंह उमेश महेश गंगवार फैसल अमित कुमार आदि ने विचार रखे। ललित चौधरी ने सरकार की आर्थिक नीतियों को हर स्तर पर विफल बताया। उन्होंने कहा युवा हताश है और किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहा है। जय प्रकाश राकेश वाजपेयी एटक के तारकेश्वर ने कहा यह सरकार केवल जुमलो पर चल रही है, जनता बेहाल है। विगत 3 महीनों में पेट्रोल और डीजल के दामो में की गई अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी से सभी वस्तुओ के दाम बढ़ रहे है जनता त्रस्त है।

Related Post –

  1. तेल की आज बढ़ी कीमतों पर इत्ती हाय हाय क्यों ?
  2. दुनिया भर में 100 देशों की पेट्रोल कीमतें : जानिए भारत का स्थान
SI News Today

Leave a Reply