Thursday, March 28, 2024
featuredदुनियादेश

सऊदी की लड़की को इंडियन लड़के से हुआ प्यार! किया ऐसा…

SI News Today

Saudi girl love the Indian boy! Did this …

ये कई बार साबित हो चुका है कि प्यार के लिए कोई सरहद या बंधन नहीं होता। तेलंगाना से सामने आया लव मैरिज का ये मामला भी फिर यही कहानी कह रहा है। सऊदी अरब से एक 26 साल की लड़की अपने प्यार के लिए सबकुछ छोड़कर भारत आ गई। फिर उसने यहां तेलंगाना में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड से शाची रचा ली। बिल्कुल फिल्मी तरीके से उसके पिता ने लड़की का पीछा भी किया लेकिन वो कामयाब नहीं हो सका।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी ?
– तेलंगाना का निजामाबाद का रहने वाला लड़का पहले सऊदी अरब में लड़की के पिता के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। इसी दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ।
– हालांकि, इसी बीच लड़का नौकरी छोड़कर फरवरी में अपने शहर वापस लौट आया। इसके कुछ ही दिन बाद उसके पास सऊदी से अपनी गर्लफ्रेंड का फोन आया।
– लड़की ने कहा कि वो ज्यादा दिन उसके बिना इतनी दूर नहीं रह पाएगी। उसने लड़के को बोला कि वो जल्द ही भारत में उसके पास रहने के लिए आ रही है।
– इसके बाद पिछले महीने करीब एक हफ्ते की तैयारी के बाद लड़की ने सऊदी में अपना घर और देश दोनों छोड़ दिया। यहां से वो नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत की सीमा में दाखिल हुई।
– फिर यहां से वो दिल्ली पहुंची, जहां लड़का उसका इंतजार कर रहा था। इसके बाद दोनों बिना वक्त बर्बाद किए निजामाबाद पहुंचे और वहां दोनों ने शादी कर ली।

कहानी में आया फिल्ली मोड़
– हालांकि, ऐसा नहीं था इनकी लव स्टोरी में कोई रुकावट नहीं आई। फिल्मी कहानी की तरफ लड़की का पिता उसका पीछा करते भारत पहुंच आया।
– इतना ही नहीं, इसके बाद वो सऊदी अरब एम्बेसी के अफसरों के साथ हैदराबाद पहुंचा। हालांकि, लड़की के पिता को इस बात की खबर नहीं थी कि लड़की ने शादी कर ली है।
– लड़की के पिता ने अपने पूर्व ड्राइवर लड़की का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन जब पुलिस लड़की को तलाश करते निजामाबाद उसके घर तक पहुंची, तो शादी का खुलासा हुआ।
– लड़की ने पुलिस से कहा कि उसने यहां भारतीय ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। वो अपने देश वापस न जाकर भारत में ही रहना चाहती है।
– हालांकि, अभी उसे पास भारत की नागरिकता नहीं है। इसके लिए वो सरकार से कॉन्टैक्ट में है। पर राहत की बात ये है कि उसके पति के खिलाफ अपहरण का केस गिरा दिया गया है

SI News Today

Leave a Reply