Monday, March 25, 2024
featuredटेक्नोलॉजीदेश

आपके AC के रिमोट पर सरकार का कब्ज़ा अब 24° से कम नहीं कर सकेंगे AC

SI News Today

The government’s possession on your AC remote can not be reduced by 24 ° AC.

        

नई दिल्ली।

ऊर्जा मंत्रालय आने वाले समय में AC के लिये तापमान का सामान्य स्तर 24 डिग्री नियत कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो देश भर में सालाना 20 अरब यूनिट बिजली की बचत होगी, साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने एयर कंडीशन (AC) में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने का अभियान शुरू करते हुए शुक्रवार को कहा- “AC में तापामान ऊंचा करने से बिजली खपत में 6% की कमी आती है। साथ ही मानव शरीर का तापमान सामान्य तौर पर 36-37° C होता है।लेकिन देश में ज्यादातर कॉमर्शियल ऑफिस, रेस्त्रां, होटेल्स एसी का तापमान 18-21° रखते हैं, इसकी जरूरत नहीं होती है।’

सरकार के इस फैसले से करीब 20 अरब यूनिट सालाना बिजली की बचत होगी। सरकार के इस निर्णय के साथ ही AC के लिए 24° तापमान डिफॉल्ट सेटिंग हो जाएगा। अब जब भी आप AC स्टार्ट करेंगे तो वह अपने आप 24° पर ही स्टार्ट होगा। सरकार गाइडलाइन के तौर पर बताएगी कि आपके शरीर के लिए 24° तापमान बिल्कुल सही है। ये आपकी सेहत और जेब दोनों के लिए अच्छा है। सरकार ने सभी AC मैन्युफैक्चर्स को इसे लागू करने के लिए कहा है।

अक्सर हम देखते हैं कि होटल तथा दफ्तरों में तापमान 18 से 21° रखा जाता है ये शरीर और पर्यावरण दोनों के लिए भी हानिकारक है। इस तापमान में लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं या कंबल का उपयोग करना होता है। इसको देखते हुए जापान जैसे कुछ देशों में तापमान 28° C रखने के लिये नियमन बनाये गये हैं।

ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार, सरकार अभी तुरंत इस नियम को लागू करने से पहले 4 से 6 महीने के जागरूकता अभियान के बाद लोगों की राय जानने के लिये सर्वे किया जाएगा। उसके बाद मंत्रालय इसे अनिवार्य करने पर विचार करेगा। अगर सभी ग्राहक इसे अपनाते हैं तो एक साल में ही 20 अरब यूनिट बिजली की बचत होगी. परन्तु यदि भारत सरकार सचमुच पर्यावरण सरंक्षण के बारे में चिंतित है तो उसे ये कदम नितांत आवश्यक रूप से उठा लेना चाहिए।

related post – गर्मी बहुत बढ़ गयी है, मगर क्यूँ बढ़ रही है ये भी जानिए..

SI News Today

Leave a Reply