Thursday, March 28, 2024
featuredमध्यप्रदेश

रेड लाइट एरिया की लड़की से हुआ प्यार, शादी तक पहुँचाया पुलिस ने…

SI News Today
The police took the love, marriage to the Red Light girl girl ...

एक लड़के ने रेड लाइट एरिया में रहने वाली लड़की से प्यार किया और फिर उससे शादी कर ली। यह मामला मध्य प्रदेश के निजाम का है जहां आकाश और भारती ने कोर्ट में शादी कर ली। आपको बता दें कि आकाश और भारती दोनों बांछड़ा समुदाय से हैं। प्यार एक ऐसी चीज है जिसके लिए इंसान कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। प्यार में पड़े लोग जात-पात, हैसियत, क्वालिफिकेशन कुछ नहीं देखते बस प्यार करने में भरोसा रखते हैं। यह घटना प्यार करने वालों के लिए उदाहरण है।

आकाश बचपन से ही इसका विरोध कर रहा था। आकाश जब बड़ा हो गया तब उसने नाबालिग बच्चों को बचाने का बीड़ा उठा लिया और एक साथ मिलकर 60 नाबालिग लड़कियों को साल 2017 में उसने बचाया था। आकाश ऐसे ही एक रेस्क्यू में गया हुआ था जब भारती से उसकी मुलाकात हुई थी। वह 16 साल की थी। भारती ने बताया कि उसकी मां उसे पढ़ाने की जगह वेश्यावृत्ति में लाने की कोशिश कर रही है। आकाश ने किसी तरह भारती को निजाम के एक हॉस्टल में भर्ती करा दिया लेकिन कुछ दिन बाद उसे उसकी मां हॉस्टल से ले कर चली गई। बाद में पुलिस ने भारती को आश्रम में रखने का इंतजाम किया और स्कूल में उसका नाम लिखा दिया गया। भारती के 21 साल पूरे होने पर पुलिस ने ही आकाश और भारती की शादी करवा दी। अब दोनों खुशी से अपनी जिंदगी जी रहे हैं।

SI News Today

Leave a Reply