Friday, March 29, 2024
featuredदुनिया

मज़ाक मज़ाक में खोज निकाला जर्मन सेना के परमाणु हमले से बचने का सुरंग

SI News Today
Junk Tunnel to Escape the German Army's Nuclear Attack
  

उत्तरी जर्मनी के जंगलों में दो रहस्यमयी पाइप लगे हुए थे। किसी को भी नहीं पता था कि आखिर ये पाइप किसने लगाए थे। जंगल में इनका क्या उपयोग था। मगर, दो उत्साही लड़कों ने इस राज को पता करने का फैसला किया। आखिर में उन्हें वह मिल गया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। यहां एक खुफिया सुरंग बनी हुई थी, जो एक बंकर में खुलती थी। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपनी खोज की तस्वीरें पोस्ट करते हुए इस वाकये के बारे में लिखा। वे जानना चाहते थे कि इस बंकर को किसने और क्यों बनाया था। हालांकि, उन्हें कई जवाब मिले, लेकिन सही-सही नहीं पता चल पाया कि इस सुरंग को किसने और क्यों बनाया था। हालांकि, कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि ये जर्मन सेना ने परमाणु हमले से बचने के लिए बनाए थे। इसमें सैंकड़ो लोग आसानी से रह सकते थे। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि ये सरकार का कोई सीक्रेट प्रोजेक्ट था।

भारी भरकम लगे थे दरवाजे
लड़कों ने बताया कि एक-एक दरवाजा इतना भारी था, जिसे खोलने में पांच-छह लोग लग जाएं। जैसे-जैसे दोनों आगे बढ़ते गए उन्हें दीवारों पर अजीबोगरीब संदेश लिखे दिखाई दिए। कहीं “मदद करो” लिखा, तो कहीं शैतान का नाम लिखा हुआ था। ये देख दोनों घबरा गए। उन्होंने वापस जाने का फैसला किया, तभी एक मोड़ पर उनकी नजर एक बड़े से कमरे पर पड़ी। ये बुरी तरह छतिग्रस्त था। इस कमरे में एक बड़ी मशीन रखी थी। चारों ओर पानी भरा हुआ था और वहां एक संदेश भी लिखा था कि यहां से दूर रहें। दोनों ने इसके पास जाने की कोशिश की, लेकिन अचानक उनका कैमरा गिर गया। दोनों घबरा गए और वहां से भाग निकले।

जंगल में पाइप देखने के बाद लड़कों ने टार्च, कैमरे लेकर नीचे जाने के रास्ते की खोज शुरू की। करीब 100 मीटर दूर उन्हें जंगली घास से ढका हुआ एक सुरंगनुमा रास्ता दिखा। दोनों लड़के टॉर्च और कैमरा लेकर सुरंगनुमा रास्ते के अंदर पहुंचे। कुछ देर आगे चलते ही उन्हें जमीन के नीचे बना एक कमरा नजर आया। दोनों उस कमरे के अंदर पहुंचे, तो इसके अंदर एक सीधा और सकरा रास्ता दिखाई दिया। इस रास्ते की दीवारों एक हॉस्पिटल की तरह थीं। कुछ दूर जाते ही उन्हें दीवारों पर कुछ कोड्स लिखे थे। सुरंग में भटक जाने के डर से दोनों ने सीधे-सीधे चलने का फैसला किया। कुछ दूर चलते ही उनके सामने टूटी हालत में कई दरवाजे दिखे।

SI News Today

Leave a Reply