Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

21वी सदी का सबसे लम्बा चंद्र ग्रहण, सुर्ख लाल दिखेगा आज का चांद

SI News Today

The longest lunar eclipse of the 21st century, today’s moon will look bright red.

   

आज की रात होने वाला चंद्रगहण 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण माना जा रहा है। जिसकी अवधि रात्रि 11 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर लगभग शनिवार (सुबह) 3 बजकर 54 मिनट पर पूर्ण होगा। इस चन्द्र ग्रहण में सुपर ब्लड ब्लू मून का भी नजारा दिखेगा। चंद्र ग्रहण के समय चांद ज्यादा चमकीला और बड़ा नजर आएगा। आज के चंद्रग्रहण को देश के सभी हिस्सों से देखा जा सकेगा। भारत के अलावा ये चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, एशियाई देश और रूस में भी दिखेगा। आज रात आसमान का अद्भुत नजारा होगा जिसे देखने के लिए देशवासियों में काफी उत्सुकता दिख रही है। नक्षत्र शालाओं में इस नजारे को देखने की तैयारियां हो चुकी है। साथ ही मंगल ग्रह के पृथ्वी के सबसे निकट आ जाने की वजह से यह ग्रह सबसे चमकीला सुर्ख लाल रंग का दिखाई देगा।

दरअसल यह एक ऐसी दुर्लभ खगोलीय घटना है जिसमें मंगल ग्रह पृथ्वी व सूर्य एक सीध में हो जाएंगे। जिसका मतलब है कि तीनों ग्रह 180 डिग्री कोण पर होंगे। इस घटना को खगोलशास्त्र की भाषा में मंगल ग्रह का अपोजिशन कहा जाता है। मंगल ग्रह के अपोजिशन की घटना प्रत्येक दो वर्ष (26 माह) में होती है। अगला मंगल ग्रह का अपोजिशन वर्ष 2020 में 13 अक्टूबर को होगा। सूर्यास्त के ठीक बाद मंगल ग्रहका उदय पूर्व दिशा से होना प्रारम्भ हो जायेगा। मंगल ग्रह के धरती के सबसे पास से गुजरने की वजह से बहुत ही साफ दिखाई देगा। मंगल ग्रह को लोग अपने घरों से बिना दूरबीन की मदद से भी देख सकेंगे। पूर्व दिशा में सुर्ख चमकीला तारा दिखाई देगा। वह ही मंगल ग्रह होगा। वैज्ञानिक अधिकारी सुमित ने बताया कि वर्ष 2018 एक ऐसा वर्ष है जिसमें 79 दिनों में 3 ग्रहों का अपोजिशन पड़ रहा है। 10 मई को बृहस्पति ग्रह व 27 जून को शनि ग्रह के अपोजिशन की घटना घटित हो चुकी है।

SI News Today

Leave a Reply