Friday, April 26, 2024
featuredटेक्नोलॉजीदेशरोजगार

ट्विटर ने अपनी Policy में किये 4 बड़े बदलाव इससे Fake News पर लगेगी लगाम

SI News Today

Twitter will make 4 major changes in its Policy.

   

Fake News पर लगाम लगाने के लिए Whatsapp और Facebook के बाद अब Twitter भी अपनी पॉलसी में 4 बड़े बदलाव करने जा रहा है। इस पॉलसी से फेक फेक खबरों पर रोक लग सकेगी साथ ही इस पॉलसी के तहतLike, follow, Tweet और Re-Tweet की सीमा तय होगी। ट्विटर ने इस नई पॉलिसी के बारे में ब्लॉग पर पोस्ट कर दिया है। इस पॉलसी को 10 सितम्बर से लागू कर दिया जायेगा।

इस पॉलसी के अनुसार अब केवल 24 घंटे में 1000 ट्वीट को ही लाइक किया जा सकेगा और 1000 से ज्यादा लोगों को फॉलो नहीं किया जा सकेगा। 24 घंटे में सिर्फ 1500 लोगों को ही मैसेज भेजा जा सकेगा। इस बदलाव के बाद यूजर्स 3 घंटे में सिर्फ 300 ट्वीट, Re-Tweet कर पाएंगे। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर उन सेलेब्रिटीज पर होगा, जिनके प्रतिदिन लाखों फॉलोअर्स बढ़ते हैं। अब फॉलोअर्स री-ट्वीट भी ज्यादा नहीं कर पाएंगे। इसका सीधा असर सेलिब्रिटीज की फॉलोइंग पर पड़ेगा। आम यूजर्स पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। ट्विटर ने रिपोर्ट A Bad App नाम का विकल्प भी शुरू किया है। जो ऐसी App को रोकने में मदद करेगा जो उसकी पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे। इसके जरिए यूजर्स ऐसे ऐप के बारे में कंपनी को जानकारी दे सकते हैं। ट्विटर ने अप्रैल से जून महीने में ये कार्रवाई की थी।

SI News Today

Leave a Reply