Friday, March 29, 2024
featuredबिहार

सीएम नीतीश कुमार: भीष्म नारायण सिंह के रूप में एक बड़े व्यक्तित्व को खो दिया…

SI News Today

CM Nitish Kumar: Lost a Big Personality as Bhishma Narayan Singh …

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भीष्म नारायण सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. नितीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि भीष्म नारायण सिंह के रूप में देश ने एक बड़ा व्यक्तित्व को खो दिया है. उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल और अविभाजित बिहार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था. वे हमेशा संसदीय लोकतंत्र की मजबूती की बात करते थे. उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रो में अपूरणीय क्षति हुई है.

असम और तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रहे सिंह का संक्षिप्त बीमारी के बाद नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया. वह 85 वर्ष के थे. सिंह के पुत्र उमाशंकर सिंह ने बताया कि वह दो महीने से बीमार थे. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दिल्ली के लोधी रोड शमशान घाट पर किया जाएगा. भीष्म नारायण सिंह मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे. वह आजीवन कांग्रेस से जुड़े रहे. 30 वर्ष तक वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य रहे.

SI News Today

Leave a Reply