Friday, April 19, 2024
featuredदेश

बीजेपी विधायक का विवादित बयान, कहा नेहरू नही थे पंडित, गाय व सुअर का खाते थे मांस

SI News Today

The BJP MLA’s controversial statement , said Nehru was not a pandit, he was eating beef and pork.

        

भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने फिर से दिया एक विवादित बयान।  जी हां इस बार तो ज्ञानदेव आहूजा ने देश के सर्वप्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर अपना निशाना साधा। और जहर उगलना शुरु कर दिया। उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पंडित होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो पंडित नही थे।

दरअसल राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट से विधायक आहूजा ने देश के सबसे पहले प्रधानमंत्री के खान पान को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि वो पंडित नही थे, क्योंकि वो गाय सुअर का मांस खाते थे। इतना ही नही शुक्रवार को दिए गए बयान में इसके आगे उन्होंने कहा कि गाय व सुअर का मांश खाने वाला व्यक्ति पंडित ही होता है इसलिए वो भी पंडित नही थे। क्योंकि गाय हमारे लिए पवित्र होती  है और सुअर मुसलमानो के लिए नापाक होती है। सिर्फ इतना ही नही उन्होंने कहा कि उन्हें ब्राहमणों से जोड़ा गया है पंडित जवाहर लाल नेहरू कहकर।

आपको बता दे कि इससे पहले भी कई बार ज्ञानदेव आहूजा ने अलवर मे हुई मॉबलिचिंग की घटनाओं का भी पक्ष लिया है। कई बार उन्होंने विवादित बयान दिए जिसके चलते वो सुर्खियों में रहते हैं। एक बार तो उन्होंने गांधी परिवार को रेप की घटनाओ के लिए जिम्मेदार बताकर विवादों से भरे बयान दिए थे। कई बार उन्होंने ऐसे बयान दिए जिस पर बहुत विवाद हुआ। अलवर के अलग-अलग इलाकों में हुई गोतस्करी और मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर भी ज्ञानदेव आहूजा ने कुछ ऐसे ही विवादित बयान दिए थे। गोतस्करी के शक में 2017 में जब हरियाणा के 55 वर्षीय पहलू खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी तो आहूजा ने इस घटना का बचाव करते हुए कहा था कि जो गोतस्करी करेगा, वो मरेगा। गौरतलब है कि उन्होंने जेएनयू को सेक्स रैकेट का अड्डा बताकर कहा कि देश में रेप की घटनाओं के लिए नेहरू परिवार ही दोषी है।

SI News Today

Leave a Reply