Friday, April 19, 2024
featuredउत्तर प्रदेशकुशीनगर

अवैध रूप से चल रहे दु-पहिया वाहनों के खिलाफ सेवरही पुलिस ने विशेष अभियान : कुशीनगर

SI News Today

Police special drive against illegal running of two-wheelers: Kushinagar.

      

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।

अवैध रूप से चल रहे दु पहिया वाहनों के खिलाफ सेवरही पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है जिस के क्रम में कलशाम सेवरही पुलिस के द्वारा लगभग दो दर्जन दुपहिया वाहनों का चालान कर 4200 रुपए जुर्माने की धनराशि वसूली गई। प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर अवैध ढंग से चल रहे दुपहिया वाहनों की भरमार हो गई है और अपराधी इन्ही वाहनो से लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देकर निकटवर्ती बिहार में प्रवेश कर जाते हैं जो पुलिस और आमजन दोनों के लिए ही चिंता का विषय बना हुआ है।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अशोक पांडे के निर्देश पर कल शाम सेवरही के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार तथा सेवरही पुलिस चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह के प्रतिनिधित्व में बन रहा मोड़ पर सेवरही पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया था। पुलिस द्वारा चलाए गए अवैध वाहनों के विरुद्ध इस अभियान में दो दर्जन दुपहिया वाहनों का चालान कर उनसे ₹4200की जुर्माना की धनराशि वसूली गई। पुलिस के इस अभियान से कई लोग रास्ता मोड़ कर पगडंडियों के सहारे, भागते हुए नजर आये। पुलिस ने कई लोगों को हिदायत देकर भी छोड़ने का काम किया पुलिस के इस बदले रुख से अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और वह रास्ता बदल-बदल कर भागते नजर आए, पुलिस की इस कार्यवाही से यह उम्मीद बलवती हो गई है कि वाहन चालक अब अपने पेपर्स और अपनी सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करेंगे।

  • हरेंद्र कुमार द्विवेदी (पत्रकार)
SI News Today

Leave a Reply