Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशदिल्लीलखनऊ

यूपी के चार राज्य बनाएंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

SI News Today

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal will form four states of UP

      

शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की जन अधिकार यात्रा के समापन पर हुई सभा में उत्तर प्रदेश के चार राज्य बनाए जाने की मांग की। दरअसल सभा के दौरान उनका था कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर प्रदेश में संघर्ष करेगी। इतना ही नही उन्होंने तो सभा में पूर्व केंद्रीयमंत्री यशवंत सिन्हा से लोकसभा चुनाव लड़ने की आग्रह भी की।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आम आदमी पार्टी की सहारनपुर से नोएडा तक चल रही जन अधिकार यात्रा का शनिवार को समापन हो गया। जहांसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे। वहीं अरविन्द केजरीवाल का कहना था कि उत्तर प्रदेश अपने बड़े आकार के कारण विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है। और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटने का समर्थन केया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश को अवध, बुंदेलखण्ड, पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी संघर्ष भी करेगी। सभा में अरविन्द केजरीवाल ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर वार करते हुए कहा कि दोनों ही पार्टी घोटालेबाज हैं।

कई बार चुनाव लड़ने से मना कर चुके पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से अरविंद केजरीवाल ने जनता की मांग का हवाला देते हुए कहा कि अच्छे लोगों को राजनीति में बहुत जरूरत है। और इसीलिए उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए आना चाहिए। सिर्फ इतना ही नही उन्होंने तो सभा में उपस्थित जनता से भी इसके लिए प्रश्न किया। जिस पर सभी ने एक मत से उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह किया। बीच बारिश भी होने लगी पर सभा चलती रही और लोग उत्साह में नारे लगाते रहे।

वहीं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने संबोधन में खुद को जनता का सेवक बताते हुए कहा कि मैं पहले जनता का हूं बाद में भारतीय जनता पार्टी का हूं। दरअसल उनका कहना था कि जनता की पीड़ा देखने के बाद वो हमेशा सच कहता हैं और यदि सच बोलना बगावत है तो वो बागी हैं। इसी क्रम में शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली सरकार के शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कामों की सराहना भी करते हुए युवाओं से कहा कि जो बेहतर काम करता हो उसका साथ देना चाहिए।

बता दे कि सभा के दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने राजनीति के बदलते स्वरूप पर चिंता जताते हुए कहा कि आज देश की राजनीति बदल रही है। जिसके चलते नेता झूठ बोतले हैं और परिश्रम करना नहीं चाहते हैं। गौरतलब है कि सभा के दौरान बारिश होने की वजह से बाधाएं आई और कई बार नेताओं के संबोधन के बीच ही माइक खराब हुआ व पंडाल में बारिश का पानी भी टपकने लगा।

SI News Today

Leave a Reply