Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

किस वजह से आशा भोंसले ने की दूसरी शादी

SI News Today

Know the Why Asha Bhosle’s Second Marriage?

   

हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोसले का जन्म सन 1933 में महाराष्ट्र में हुआ था। आशा लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा ने इंडस्ट्री में स्वयं अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। तो आइये जानते हैं मशहूर सिंगर आशा भोसले के बारे में जिन्होंने 20 भाषाओं में एक हजार से भी अधिक गानें गाए हैं।

क्या आप जानते हैं कि आशा भोसले की पहली शादी गणपत राव के साथ हुई थीं। दरअसल गणपत लता मंगेशकर के पर्सनल सेक्रेटरी थे। जिनके साथ आशा ने की शादी कर ली थी जिसके पश्चात लता काफी ज्यादा नाराज हुई थीं। और उन्होंने आशा से सारे रिश्ते भी तोड़ दिए थे। दरअसल आशा ने यह शादी घरवालों से बगावत करके उनके खिलाफ जाकर की थी। आशा की शादी ज्यादा नहीं चल सकी क्योंकि गणपतराव के परिवार ने उन्हें स्वीकारा नहीं था। सिर्फ इतना ही नही था गणपत राव के परिवार वाले तो उनके साथ मारपीट भी करते थे। इसके आगे भी बात बस इतने तक ही नही सीमित थी दरअसल गणपत ये भी नहीं चाहते थे कि लता और आशा के बीच कोई रिश्ते रहे।

बता दें कि साल 1960 में गणपत व उसके परिवार वालों ने बिना किसा सामान के आशा को तीनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वो अपने बच्चों को लेकर वापस मायके आ गई थी। आरडी बर्मन ने शादी के बाद लता और आशा के रिश्ते फिर से सुधर गए थे। आशा भौंसले ने इसके बाद अपने से 6 साल छोटे आर. डी. बर्मन से शादी कर ली। हां वो बात और है कि आर डी बर्मन की मम्मी इस शादी के खिलाफ थीं। तीसरी मंजिल में पहली बार एकसाथ काम करने वाले आशा जी और आरडी बर्मन की लव स्टोरी भी बेहद कमाल की है। जब एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एसडी बर्मन ने आशा से आरडी बर्मन को मिलवाते हुए कहा था कि ये मेरा लड़का है। जहां उस समय बर्मन ने आशा से ज्यादा बात करते हुए बस एक नोट बुक उनकी ओर बढ़ाकर ऑटोग्राफ मांगा था।

गौरतलब है कि उस समय अपनी उम्र से छोटे लग रहे आर डी बर्मन ने म्यूजिक के लिए अपनी 10वीं की पढ़ाई छोड़ दी थी। आशा जी हमेशा पंचम दा को आगे पढ़ने के लिए बोलती रहती थीं जिसके कारण उनकी इस बात को वो जरा सा भी पसंद नही करते थे। क्या आप जानते हैं कि आरडी बर्मन ने आशा जी को प्रपोज करते समय क्या कहा था। दरअसल आरडी बर्मन ने आशा जी को प्रपोज करते समय कहा था कि सिर्फ तुम ही हो जो सुर को समझ सकती हो। मुझे तुम्हारी आवाज से प्यार हो गया है। जिसके पश्चात आशा जी उनके इस बात को बखूबी समझ गई और उन्होंने हां बोल दिया। जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। जहां आर डी बर्मन का 52 साल की उम्र में ही निधन हो गया वहीं वो आज भी आशा के दिल में बसते हैं।

SI News Today

Leave a Reply