Thursday, April 18, 2024
featuredदिल्ली

जाने क्यों हुआ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज

SI News Today

Know why FIR was lodged against Delhi BJP president Manoj Tiwari

    

मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। दरअसल मनोज तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने सीलबंद घर का ताला तोड़ दिया है जिसके चलते उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

बता दे कि पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर द्वारा पता चला है कि दिल्ली नगर निगम के उत्तरी क्षेत्र के उपनिदेशक ने गोकुलपुरी पुलिस थाने में मनोज तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

वहीं न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक पता चला है कि  वीडियो फुटेज में मनोज तिवारी रविवार को गोकुलपुरी के दौरे पर थे। जिसके दौरान एक अनाधिकृत कॉलोनी में सीलबंद घर का तोला तोड़ते हुए मनोज तिवारी नजर आ रहे हैं। इतना ही नही मनोज तिवारी को नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ विरोध करते हुए भी देखा गया है।

हालांकि मनोज तिवारी पर भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत धारा 188 व दिल्ली नगर निगम अधिनियम के तहत 461 व 465 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

SI News Today

Leave a Reply