Saturday, April 20, 2024
featuredक्राइम न्यूज़देश

HIV पीड़ित व्यक्ति ने दो बेटियों की हत्या कर खाया जहर

SI News Today

HIV sufferer killed two daughters and consumed poison.

     

तमिलनाडु के इरोड जिले में रविवार को एचआईवी पीड़ित 37 साल के एक व्यक्ति ने भोजन में जहर मिलाकर अपनी दो बेटियों को खिला दिया। जब उसने अपनी बेटियों की हत्या कर दी तो उसके पश्चात आत्महत्या का करने का प्रयास किया।

बता दे कि इसकी जानकारी पुलिस द्वारा रविवार को दी गई। पुलिस ने बताया कि ऐंथियूर में रोज मजदूरी करने वाले सिकरण को कुछ साल पहले ही पता चला कि वह एचआईवी से पीड़ित है। और उसे पता था कि उसकी मौत निश्चित है। इसीलिए उसने यह कदम उठाने के बारे में सोचा।

दरअसल पुलिस द्वारा पता चला है कि सबसे पहले उसने जहर मिला भोजन अपनी बेटियों को खिलाया और उसके बाद उसने उस भोजन को स्वयं भी खाया। और जब पड़ोसियों को यह पता चला कि तीनो अचेत होकर पड़े हुए हैं। तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन लोगों को एंथियूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक पता चला है कि दोनो बेटियों की मौत अस्पताल जाते समय हुई। बताते चलें कि सिकरण का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि सिकरण अपनी 15 साल व 12 साल की दो बेटियों के साथ रहता था। उसकी पत्नी का उसके साथ मतभेद हो गया था जिस कारण वह सात साल पहले घर छोड़ कर चली गयी थी। सिकरण के खिलाफ पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

SI News Today

Leave a Reply