Wednesday, March 27, 2024
featuredक्राइम न्यूज़मध्यप्रदेश

होने वाली बीवी नहीं आयी रास, होने वाले दामाद संग भागी सास

SI News Today

Mother in law run away with her son in law.

    

एक महीने पहले अपने होने वाले दामाद के साथ भागी 40 वर्षीय महिला का शव महाराजपुरा के भदरौली गांव में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। और उससे कुछ ही कदम की दूरी पर उसके प्रेमी का भी शव पड़ा हुआ था। घटना बुधवार की रात 8.30 बजे की है। दरअसल दो दिन पहले ही महिला के परिजन दोनों को कोरबा छत्तीसगढ़ से लेकर आए थे। और दोनों को साथ भी रखा था। लेतिन 25 या 26 सितंबर को रात में ही गोहद से दोनों भाग गए।

महिला के परिजनों के मुताबिक तभी से वे दोनों की तलाश कर रहे थे। जबकि युवक के परिजनों ने घटना की परिस्थितियों को संदिग्ध बताया है। और उनका आरोप है कि दो दिन पहले महिला के परिजन दोनों को लेकर आए थे और जान से मारने की धमकी भी देकर गए थे। बहरहाल पुलिस ने शवों को अपनी कब्जे में ले लिया है।

दरअसल भिंड गोरमी कृपाराम का पुरा निवासी भूरे सिंह नरवरिया गोहद में अपने परिवार के साथ रहते हैं। और उनके परिवार में दो बेटियां व दो बेटे हैं। बताते चले कि 5 महीने पहले ही उन्होंने बेटी रीना (20)  की शादी महाराजपुरा महू जमार गांव के रहे वाले करन (24) के साथ तय की थी। जहां एक ओ करन छत्तीसगढ़ के कोरबा में नौकरी करता था। तो वहीं दूसरी ओर शादी की तारीख दीपावली के बाद निकलनी थी। सगाई होने के बाद करन कभी-कभी रीना से बात करने के लिए फोन करता था। रीना के पास मोबाइल न होने की वजह से वह अपनी होने वाली सास आशा (40) के मोबाइल पर कॉल करता था। और उसी दौरान होती थी दो में बातचीत। जिसके बाद वह घर आने लगा। और वह रीना से ज्यादा आशा के नजदीक आ गया। दोनों के बीच एक अलग ही कहानी जन्म लेने लगी। हालांकि जब दोनों तरफ के परिजनों के कान तक ये बात पहुंची तो उन्होंने विरोध शुरू किया। जिसकी वजह से 25 अगस्त को दोनों गायब हो गए। और काफी ज्यादा तलाश के बाद भी नहीं मिले। जिसके पश्चात आशा के परिजनों ने गोहद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।

बताया जा रहा है कि 25 अगस्त को भागे आशा और उसके होने वाले दामाद करन को उनका बेटा सूरज व अन्य परिजन छत्तीसगढ़ से पकड़कर ले आए थे। जिसके पश्चात उन्हें अपने घर पर रखा और समझाया, पर वह नहीं माने। 25 या 26 सितंबर की रात को 3 बजे दोनों छत कूदकर फिर से भाग गए। जिसके बाद 26 को करन ग्वालियर में कोर्ट में अपनी पेशी पर गया। यह पता चलते ही परिजन वहां पहुंचे पर वह नहीं मिला। इसी रात 9 बजे महाराजपुरा थानाक्षेत्र के भदरौली गांव स्थित रेलवे लाइन पर एक महिला व पुरुष का शव पड़े होने की सूचना मिली। जिसके बाद महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। और मृतकों के पास मिले आईडी से दोनों की पहचान दामाद-सास करन सिंह और आशा सिंह के रूप में हुई।

यह पूरा मामला बुधवार की रात 9 बजे की है। जहां एक ओर पुलिस को सूचना दे दी गई। वहीं दूसरी ओर दो थानों के बीच सीमा का विवाद और मृतकों के शवों को नहीं लेने से मना करने के बाद पुलिस शवों को वहां से उठाने में 16 घंटे लग गए। बता दे कि ट्रैक से उठाकर शवों को गुरुवार की दोपहर को 1 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक पड़ताल में दोनों ट्रेन की चपेट में आए हैं। लेकिन परिजनों द्वारा शुरू में शव लेने से इनकार करने पर यह मामला संदिग्ध नजर आ रहा था।

मृत युवक के बड़े भाई माखन सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को दोनों को आशा के परिजन लेकर आए थे। धमकी भी दी थी कि इन्हें समझा लो नहीं तो मार देंगे। सिर्फ इतना ही नही इसके बाद भी वह अपने साथ ही दोनों को ले भी गए थे। और फिर उसके बाद क्या हुआ उन्हें नहीं पता। उनका कहना हे कि उन्हें तो बुधवार की रात उनकी मौत की खबर मिली। मृतक के भाई के बयानों के बाद घटना के हालात संदिग्ध हो जाते हैं। ऑनर किलिंग जैसी आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

SI News Today

Leave a Reply