Wednesday, March 27, 2024
featuredक्राइम न्यूज़बिहार

बिहार में गंगा में नहा रही महिला के साथ गैंगरेप कर बनाया वीडियो

SI News Today

Gang-raped video with a woman taking bath in Ganga in Bihar.

     

बिहार में पर्व के दौरान उपवास कर रही एक महिला से गैंगरेप करने और उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। गंगा नदी में जब महिला नहा रही थी तो उसी दौरान उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना मोकामा के बाढ़ थाना क्षेत्र के जल गोविंद गांव की है।

बता दे कि इस मामले में दोनों आरोपी, शिवपूजन महतो और विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवपूजन बस चालक है। वायरल वीडियो में महिला आरोपियों को अपने पर्व और गंगा मैया की दुहाई देती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट द्वारा पता चला है कि महिला आरोपियों से चिल्लाते हुए कहती रही- गंगा माई के किरिया भैया, पर्व कैले हियो, सहल हियो, छोड़ द।  हां वो बात और है कि आरोपियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

दरअसल घटना के वक्त महिला नहा रही थी। इसी दौरान एक आरोपी न्यूड होकर नदी के पास आया और दूसरे आरोपी को उसने महिला को बाहर लाने को कहा। आरोपी ने महिला को गालियां दी और चुप रहने की धमकी भी। जिसके बाद घाट किनारे और नदी में महिला से गैंगरेप किया। आपको बता दें कि बिहार में पिछले कुछ महीनों से महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बनता रहा है। मुजफ्फरपुर के बालिका गृह कांड में सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के अनेकों वीडियो बिहार में वायरल हुए हैं। विपक्षी नेता आरोप लगाते रहे हैं कि पुलिस-प्रशासन की नींद नहीं खुली है। विपक्षी दल के नेताओं के मुताबिक, महिला के खिलाफ हिंसा को लेकर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त नहीं हो रही है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद दिख रहें हैं और ऐसी घटना को खुलेआम अंजाम देने से घबरा नहीं रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर से नीतीश सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

SI News Today

Leave a Reply