Thursday, April 18, 2024
featuredदुनियादेश

रूस को मिलेगा मोदी की ओर से ये रिटर्न गिफ्ट

SI News Today

Russia will get this return gift from Modi.

   

एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है भारत और रूस की दोस्ती के इतिहास में। अपनी भारत यात्रा पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दरअसल इस मुलाकात में भारत और रूस के बीच S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डील फाइनल होनी है।

बता दे कि रूस और भारत की पुरानी दोस्ती है और इसी वजह से उसकी तरफ से मिलने वाले इस तोहफे पर भारत भी रिटर्न गिफ्ट देगा। भारत रूस को मेक इन इंडिया के तहत बने 3 Mig-21 लड़ाकू विमान तोहफे में देगा। इन तीन विमानों में 1 टाइप 75 और दो टाइप 77 एयरक्राफ्ट हैं।

दरअसल 1963 में जब भारत को कुछ लड़ाकू विमानों की जरूरत थी। तब अमेरिका और ब्रिटेन ने उसकी मदद करने से इंकार कर दिया था। उसी दौरान सोवियत संघ ने भारत की मदद की थी और मिग-21 हमें सौंपे थे। अब भारत इन विमानों को मेक इन इंडिया के अंतर्गत अपग्रेड करके रूस को दे रहा है। बता दें कि रूस भारत को Mig-21 बनाने की तकनीक देता आया है, जिसे भारत ने मेक इन इंडिया के तहत डेवलेप किया है।

गौरतलब है कि 19वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता रूसी रक्षा कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध की पृष्ठभूमि में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की भी समीक्षा कर सकते हैं। पुतिन की इस यात्रा में सबसे बड़ी बात S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर करार है। यह करार पांच अरब डॉलर यानी कि लगभग 37 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का है।

SI News Today

Leave a Reply