Monday, March 25, 2024
featuredदेश

राजस्थान रैली : पीएम मोदी ने किया कांग्रेस पर जमकर वार और गिनाए अपने काम

SI News Today

Rajasthan Rally: PM Modi made a fierce fight over the Congress and his work.

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को देश के जवानों का बड़ा पराक्रम बताते हुए कहा कि इस पर हर हिन्दुस्तानी को गर्व है। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर वार करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक मेरे देश के वीर जवानों का बहुत बड़ा पराक्रम था। दुश्मन के दांत खट्टे करने की ताकत मेरे देश का जवान रखता है। ऐसा कोई हिंदुस्तानी नही हमारे इन वीरों पर गर्व न हो।

 

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या हो गया है कांग्रेस पार्टी को? क्या राजनीति ने कांग्रेस को इतना नीचे धकेल दिया है? कि पहले आपने सर्जिकल स्ट्राइक की बेइज्जती करने के कोशिश की और अब मेरे वीर जवानों के पराक्रमों पर लांछन लगाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहें हैं। जब उसका पराक्रम पर्व करके वीर गाथा को याद करके देश की युवा पीढी को प्रेरणा मिल रही थी तो आप उसमें भी गन्दी हरकतें करने से बाज नहीं आए। शर्म आनी चाहिए ऐसे लोगों को जो ऐसी और इस प्रकार की बांते करते हैं।

वहीं पीएम मोदी ने ये भी कहा कि जिन परिवारों में बिजली नहीं पहुंची है, वहां बिजली पहुंचाने के लिए राजस्थान सरकार मेहनत कर रही है। महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशताब्दी तक हिन्दुस्तान में एक भी परिवार 18वीं शताब्दी में जीने के लिये मजबूर नहीं होगा, उसके घर में भी बिजली होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार में भी 30 प्रतिशत से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं। शिक्षा और आरोग्य में तो इससे ज्यादा महिलाओं की ही संख्या है। इसी के आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार में काम करने वाली बहनों को प्रसव के समय के छुट्टी कम मिलती थी। पर हमारी सरकार ने डिलीवरी की छुट्टी 26 हफ्ते कर दी और यह छुट्टी पगार के साथ होगी। ऐसा निर्णय दुनिया के बड़े-बड़े देश भी नहीं कर पाए हैं। मोदी ने कहा कि तीन तलाक से मुस्लिम बहनों की रक्षा करने के लिए तीन तलाक कानून लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हम सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के लिए राजनीति करते हैं। क्योंकि हम सबके जोड़ने में भरोसा करते हैं।

SI News Today

Leave a Reply