Wednesday, March 27, 2024
featuredक्राइम न्यूज़दिल्ली

मंत्री कैलाश गहलोत के घर पर IT का छापा, केजरीवाल ने कहा नीरव, माल्या से दोस्ती और हम पर रेड?

SI News Today

IT raids on Kejriwal’s minister residence at Kailash Gehlot’s house, said friendship with Malya, Neerav and raid only on us?

    

दिल्ली के परिवहन मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। वसंत कुंज स्थित उनके आवास पर आयकर विभाग की तरफ से तलाशी ली जा रही है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। छापेमारी क्यों की गई है इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है।

कैलाश गहलोत को गोपाल राय को हटाकर 2017 में परिवहन मंत्री बनाया गया था। गहलोत दक्षिण पश्चिमी दिल्‍ली के नजफगढ़ से विधायक हैं। उनके पास रिवेन्यू, एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स, इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नॉलोजी, लॉ, जस्टिस एंड लेजिस्लेटिव अफेयर्स और ट्रांसपोर्ट विभाग है।

आम आदमी पार्टी के नेता के ठिकानों पर छापेमारी के बाद एक बार फिर से केंद्र और केजरीवाल सरकार में ठन सकती है। दिल्ली के मुख्यमत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छापेमारी को लेकर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने पूर्व की छापेमारी को लेकर कहा कि मोदी जी, आपने मुझ पे, सत्येन्द्र पे और मनीष पे भी तो रेड करवाई थीं? उनका क्या हुआ?

मोदी जी, आपने मुझ पे, सत्येन्द्र पे और मनीष पे भी तो रेड करवाई थीं? उनका क्या हुआ? कुछ मिला? नहीं मिला? तो अगली रेड करने के पहले दिल्ली वालों से उनकी चुनी सरकार को निरंतर परेशान करने के लिए माफ़ी तो माँग लीजिए?

बता दे कि उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नीरव मोदी  माल्या से दोस्ती और हम पर रेड? मोदी जी, आपने मुझ पे, सत्येन्द्र पे और मनीष पे भी तो रेड करवाई थीं? उनका क्या हुआ? कुछ मिला? नहीं मिला? तो अगली रेड करने के पहले दिल्ली वालों से उनकी चुनी सरकार को निरंतर परेशान करने के लिए माफ़ी तो माँग लीजिए?

SI News Today

Leave a Reply