Tuesday, April 29, 2025
featuredरोजगार

जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू…

SI News Today

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 17 नवंबर, 2017 है। भर्तियों के लिए कम्प्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा 5 जनवरी, 2018 से 8 जनवरी, 2018 तक चलेंगी। उम्मीदवार आवेदन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जा सकते हैं। तो चलिए अब विस्तार से जानते हैं सभी महत्वपूर्ण बातों के बारे में। आवेदन करने के लिए 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी। परीक्षा सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कॉन्टिटी सर्वेइंग और कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियर पदों पर भर्तियों के लिए होंगी।

परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। इसे सॉल्व करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। पेपर 1 में इंटेलिजेंस रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस,जनरल इंजीनियरिंग (सिविल/ मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/स्ट्रक्चरल) विषयों से जुड़े सवाल होंगे। यह पेपर 200 मार्क्स का होगा। पेपर 1 दो शिफ्ट में (10 am-12 pm और 2 pm से 4 pm) में होगा। वहीं पेपर 2 में जनरल इंजीनियरिंग से जड़े सवाल पूछे जाएंगे। पेपर 2 में कन्वेंशनल टाइप सवाल पूछे जाएंगे और ये 300 मार्क्स का होगा।

ऐसे करें अप्लाई
Step 1: सबसे पहले वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
Step 2: वेबसाइट पर मौजूद “apply” के टैब पर क्लिक करें
Step 3: इसके बाद “JE” टैब पर क्लिक करें
Step 4: वेबसाइट द्वारा बताए गए नए लिंक को फॉलो करें
Step 5: रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन आवेदन करें

SI News Today

Leave a Reply