Saturday, April 20, 2024
featured

अनिल कपूर नहीं ले पाते थे इलियाना डिक्रूज का सही नाम

SI News Today

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज, अथिया शेट्टी और नेहा शर्मा स्टारर फिल्म मुबारकां का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट 28 जुलाई को रखी गई है और स्टार कास्ट अभी से फिल्म की प्रमोशन में जुट गई है। इसी दौरान एक मजेदार किस्सा तब सामने आया जब मीडिया से बातचीत में अनिल कपूर ने इलियाना डिक्रूज का नाम ‘इलाना’ लेना शुरू कर दिया। इस पर उनकी बेटी सोनम कपूर ने तुरंत उन्हें करेक्ट किया और कहा कि उनका नाम इलाना नहीं इलियाना है। डीएनए की एक खबर के मुताबिक वहां मौजूद उनके एक सूत्र ने बताया कि सोनम ने कहा- उन्होंने अनिल से कहा, आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। आपको उन्हें ठीक तरह उनके नाम से पुकारना चाहिए। उनका नाम इलियाना है इलाना नहीं। इसके बाद अनिल ने उनका नाम सही तरह से लेना शुरू कर दिया।

मालूम हो कि बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म मुबारकां का टीजर वीडियो मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। अनीज बज्मी निर्देशित यह ड्रामा कॉमेडी फिल्म दो जुड़वा भाईयों की कहानी है जिनका किरदार अर्जुन कपूर निभाएंगे। अर्जुन के इन जुड़वां भाईयों के किरदारों का नाम करण और चरण है। किस्मत के उलटफेर और अजीबोगरीब सीक्वेंस के चलते यह दोनों सगे भाई किस तरह कजिन ब्रदर बन जाते हैं यही फिल्म की कहानी है। इन दोनों भाईयों में से एक चंडीगढ़ में पला बड़ा है और दूसरा काफी वक्त तक लंदन में रहा है।

सिर्फ शक्ल एक जैसी होने के अलवा वे दोनों एक दूसरे से इस हद तक अलग है जितना हो सकते हैं। तफरी तब शुरू होती है जब उनके परिवार उनकी शादी के लिए लड़की तलाशना शुरू करते हैं, इस बात से अंजान कि दोनों की पहले ही गर्लफ्रेंड है। अब देखना यह होगा कि क्या उनके चाचा करदार सिंह यानि अनिल कपूर उन्हें इस मसले से बाहर ला पाते हैं या नहीं। दूसरी बार फैंस अर्जुन को डबल रोल में देखेंगे। इससे पहले उन्हें 2013 में रिलीज हुई फिल्म औरंगजेब में डबल रोल में देख चुके हैं। पहली बार इस फिल्म में वो अपने रीयल लाइफ चाचा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन पर दिखेंगें। इसमें वो चाचा-भतीजा का ही किरदार निभा रहे हैं।

SI News Today

Leave a Reply