Friday, March 29, 2024
featured

ऋषि कपूर को आज तक पसंद नहीं आया बेटे रणबीर कपूर का काम…

SI News Today

रणबीर कपूर नए एक्टर्स की खेप में शानदार कलाकार हैं। एक्टिंग से लेकर डांस तक बखूबी करते हैं। देश भर में फैंस उनकी परफॉर्मेंस को सराहते हैं। मगर पिता ऋषि कपूर को वह पसंद नहीं आते हैं। उन्हें उनका काम कभी नहीं अच्छा लगता है। हमेशा वह रणबीर से कहते हैं कि कसर रह गई। जानिए आखिर रणबीर की परफॉर्मेंस क्यों रास नहीं आती। रणबीर ने इस बारे में एक टीवी इंटरव्यू में खुलासा किया।

यह पूछे जाने पर कि पिता क्यों उनका काम क्यों नहीं पसंद आता है। उन्होंने कहा कि हां, यह बात बिल्कुल सही है। पिता मेरे काम की तारीफ नहीं करते हैं। बस यही कहते हैं कि कसर रही। जबकि मां नीतू उन्हें मोटिवेट करती हैं। वह हमेशा मेरे काम को लेकर अच्छा ही कहती हैं।

रॉकस्टार फेम एक्टर के मुताबिक, चूंकि उनके पिता (रणबीर के दादा) भी उन्हें यही कहते थे। इसलिए वह मुझसे भी वही बात कहते हैं। एक बार मां से वह इस बारे में कह रहे थे। वह पूछ रही थीं कि वह रणबीर की परफॉर्मेंस क्यों नहीं पसंद करते।

जवाब में पिता ने एक लड़के (नट का खेल दिखाने वाला) की कहानी का जिक्र किया। उसमें वह रस्सी पर चलता है। रोज खेल दिखाता है, पैसे कमाता है। लोग तारीफ करते हैं। एक दिन उसने पिता से पूछा कि आप क्यों कहते हैं- कसर रही। वह जवाब देता है कि जिस दिन मैं तारीफ करूंगा, उस दिन तुम्हारा ध्यान भटक जाएगा और तुम रस्सी से गिर जाओगे। तो इस बात के पीछे यह लॉजिक होता है। यही सोचकर मेरे पिता भी हमेशा यही कहते हैं कि कसर रही।

SI News Today

Leave a Reply