Thursday, April 18, 2024
featured

क्या सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए परिणीति चोपड़ा ने बोला था गरीब होने का झूठ?

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले एक इवेंट के दौरान अपने बचपन के संघर्ष से जुड़ी बातें शेयर की थी। उन्होंने बताया कि वह किसी तरह बड़ी हुई, उनका परिवार बहुुत गरीब था और उनके पास स्कूल जाने के लिए कार भी नहीं थी। वह किस तरह साइकिल पर स्कूल जाती थी और किस तरह उनके साथ छेड़खानी हुआ करती थी। परिणीति ने कहा कि इस बातों को बहुत कम उम्र में फेस करने के बाद आज वह काफी मजबूत हो गई हैं। वहीं परिणीति के साथ स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़के ने परिणीति की इस कहानी को झूठा बताया है।

कन्नू गुप्ता नाम के उस लड़के ने बताया कि परिणीति एक अच्छे खासे फैमिली बैकग्राउण्ड से थी। कन्नू गुप्ता ने फेसबुक पर लिखा कैमरे के सामने झूठ बोलते हुए शर्म आनी चाहिए। शायद सेलेब्रिटी होने का मतलब यही है। उसने लिखा पैसे न होना, कार न होना जैसी एक बनावटी कहानी क्रिएट की। इसके अलावा उसने लिखा हमने दोनों एक ही स्कूल में थे और मुझे अच्छी तरह से याद है जो कार उनके पिता इस्तेमाल किया करते थे। साइकिल से स्कूल जाना उन दिनों का चलन था।

वहीं परिणीति की वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म गोलमाल अगेन में नजर आने वाली हैं। गोलमाल अगेन में नील और परिणीति के अलावा तब्बू, अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी भी दिखाई देगें। गोलमाल अगेन फिल्म गोलमाल सीरीज की चौथी इंस्टॉमेंट है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी लेकिन फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं है।

बता दें कि रोहित शेट्टी की गोलमाल फन अनलिमिटेड साल 2006 में आई थी। गोलमाल रिटंर्स 2008 में और गोलमाल 3 साल 2010 में रिलीज हुई थी। इन तीनों ही फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। गोलमाल अगेन इस साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी।हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म मेरी प्यारी बिंदू बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

SI News Today

Leave a Reply