Thursday, March 28, 2024
featured

जब डांस रिहर्सल के दौरान भाग जाया करते थे गर्म-धर्म धर्मेंद्र..

SI News Today

गर्म-धर्म धर्मेंद्र का गुस्सा और बॉडी आप सबने देखी होगी। फिल्मों में उनकी एक्टिंग पर तालियां भी पीटी होंगी। मगर क्या कभी उन्हें डांस करते देखा है। अगर उनके स्टेप्स ध्यान से देखे होंगे, तो सिर्फ और सिर्फ हंसी आई होगी। कारण- धर्म पाजी को डांस नहीं आता। यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि उनके डांस स्टेप्स कहते हैं। वह खुद भी यह बात स्वीकार चुके हैं कि डांस करने के मामले में उनका हाथ तंग है।

एक इवेंट के दौरान उन्होंने इस बारे में बताया था। इस मौके पर उनके साथ मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान भी थीं। धर्मेंद्र ने बताया कि सरोज खान ने पता नहीं कहां-कहां जोर लगाया कि वह आज तक डांस नहीं सीख पाए। आगे उन्होंने कहा कि उनकी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा, हम भी तेरे’ थी। उसमें उन्हें डांस स्टेप्स सिखाने का जिम्मा सरोज खान के मत्थे था। जब भी गाने की शूटिंग होनी होती, धर्मेंद्र गायब हो जाते। वह इस दौरान आसपास के इलाके में भाग जाते थए।

बाद में सरोज जब उनसे रिहर्सल करने के लिए बोलती थीं। डांस बीट्स पर उन्हें स्टेप्स बताती थीं, तो वह उन्हें करने से साफ इन्कार कर देते थे। धर्मेंद्र इस मामले में अकेले नहीं, जो ऑनस्क्रीन डांस नहीं कर पाते। उनके बेटे सनी देओल भी इस मामले में खुद को कमजोर मानते हैं। एक इंटरव्यू में वह भी कबूल चुके हैं कि वह डांस करने में असहज महसूस करते हैं।

SI News Today

Leave a Reply