Thursday, April 25, 2024
featured

तैमूर के जन्म के बाद से करीना कपूर खान ने घटाया 16 किलो वजन

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान पिछले साल जन्मे अपने पहले बेटे तैमूर अली खान के जन्म के बाद से ही वापस शेप में आने की कोशिश में लगी हुई हैं। करीना फिजकली काफी एक्टिव रहती हैं और इसका सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी बेबी बंप के साथ रैंप वॉक करती और फोटोशूट कराती देखी गईं। करीना ने तैमूर के जन्म के कुछ दिन बाद से ही योगा क्लासेज शुरू कर दी थीं। इसके अलावा उन्होंने कुछ वक्त बाद ही जिम भी जाना शुरू कर दिया था वह जल्द से जल्द प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ाया गया अपना वजन कम करना चाहती थीं। जिसका नतीजा भी सामने आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक करीना ने इतने वक्त में अपना 16 किलो वजन कम कर लिया है।

करीना ने तैमूर के जन्म के 12 हफ्तों के बाद ही वापस काम शुरू कर दिया था। उन्हें अक्सर बांद्रा में एक जिम के बाहर अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा लदक के साथ देखा जाता था। साथ ही वह योगा क्लासेज के बाहर भी अक्सर नजर आती रही हैं। हाल ही में करीना तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के बर्थडे पर तैमूर के साथ नजर आई थीं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया। वीडियो में करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को गोद में लिए जा रही हैं और तैमूर बार-बार पलट कर कैमरों के चमकते फ्लैश की तरफ देख रहा है। इसके बाद करीना एंट्रेंस प्वॉइंट पर जाकर रुकती हैं और कैमरों को पोज देती हैं। गौरतलब है कि करीना ने लक्ष्य को 20 दिसंबर 2017 को जन्म दिया था। उससे पहले उनके बेबी बंप की तस्वीरें और करीना के प्रेगनेंसी के दौरान रैंप वॉक करने और अलग-अलग इवेंट्स में शामिल होने की खबरें आती रही थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर अली खान के जन्म के ​बाद अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। लेकिन खबर है कि डायरेक्टर ओमंग कुमार ने करीना को अपनी अगली फिल्म की अप्रोच किया है। ओमंग की अगली फिल्म एक बायोपिक होगी।

SI News Today

Leave a Reply