Friday, April 19, 2024
featured

दंगल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं साक्षी तंवर

SI News Today

टीवी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से फेम पाने वालीं साक्षी तंवर फिल्म दंगल के बाद अब फिर से एक बार टीवी शो में नजर आएंगी। इस बार साक्षी एक फूड शो में दिखाई देंगी। शो का नाम होगा, ‘त्योहार की थाली’। इस शो को साक्षी होस्ट करती नजर आएंगी। वहीं इस दौरान साक्षी का लुक बिलकुल हट कर होगा।

इस शो में वह भारतीय व्यंजनों और यहां की संस्कृति के बारे में बताती दिखेंगी। यह वह जानकारियां होंगी जो बहुत कम लोग जानते होंगे। इसको लेकर अब साक्षी काफी एक्साइटेड भी नजर आ रही हैं। इस शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है, इसके चलते साक्षी काफी बिजी चल रही हैं। शो में देश के अलग अलग त्योहार, संस्कृति और परंपरा को लेकर कई इंट्रस्टिंग फैक्स बताए जाएंगे। वहीं त्योहारों में जो पकवान बनाए जाते हैं उसको लेकर भी कई कहानियां है। यह सारी कहानियां साक्षी शो में बताती हुई नजर आएंगीं। अलग-अलग पकवान की खासियत क्या है, क्यों बनाए जाते हैं कैसे बनाए जाते हैं। इस तरह के अनेक सवालों के जवाब इस शो में मिलेंगे।

हाल ही में आई एक्टर आमिर खान की फिल्म में साक्षी तंवर नजर आई थीं। आमिर के अपोजिट साक्षी फिल्म में उनकी बीवी बनी थीं। वहीं साक्षी और एक्टर राम कपूर की जोड़ी एकता कपूर की एक वेब सीरिज में भी साथ दिखाई दी। ज्ञात हो, सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं ‘ सीरियल में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों ने खूब पसंद की थी। वहीं इसके बाद दोनों की जोड़ी कर ले तू भी मोहब्बत वेब सीरिज में नजर आई।

SI News Today

Leave a Reply