Friday, April 19, 2024
featured

पार्क में बैठी प्रियंका चोपड़ा को पीछे से आकर एक शख्स ने पकड़ लिया

SI News Today

हॉलीवुड में बी अपने काम का जलवा बिखेरने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पार्क में बैठी प्रियंका चोपड़ा को एक शख्स पीछे से आकर पकड़ लेता है। प्रियांका काफी डरी हुई सी नजर आ रही हैं। चौंकिये मत, दरअसल ये सीन उनके नए प्रजोक्ट की शूटिंग के दौरान का है। हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दूसरी फिल्‍म ‘इजंट इट रोमांटिक?’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वह एक योगा एम्बेसेडर की भूमिका निभा रही हैं है। बीते बुधवार को इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में चल रही थी जिसकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं और वायरल हो रही हैं।

इन वायरल तस्वीरों और वीडियो में प्रियंका को हॉलीवुड स्टार एडम डिवाइन ने पीछे से पकड़ा हुआ है। दरअसल ये उस सीन की शूटिंग की तस्वीरें हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा पार्क में बैठकर कुछ खा रही हैं और उनके गले में कुछ अटक जाता है और वह खांसती है। अचानक इसके बाद एक्टर एडम डिवाइन उन्हें पकड़ते हैं।

वायरल हो रही इन तस्वीरों में प्रियंका ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी है। प्रियंका के साथ इस फिल्म में रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म वेलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी। फिल्म को वार्नर ब्रॉज पिक्चर्स द्वारा दुनियाभर में डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply