Friday, April 19, 2024
featured

प्रियंका की मराठी फिल्म ‘काय रे रास्कला’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

SI News Today

बॉलीवड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म प्रोड्यूस करने वाली हैं। प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से काय रे रास्कला का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दो नाम राजा और गुड्डू लिखे हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट भी दी गई है। यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी। राजा और गुड्डू यह दोनों इस मराठी फिल्म के ​लीड कैरस्टर्स हैं। काय रे रास्कला एक कॉमेडी फिल्म है जिसे आई गिरीधरन स्वामी डायरेक्टर करने वाले हैं। वह पहली बार फिल्म का निर्देशन करेंगे।

हालांकि गिरीधरन स्वामी दो मराठी फिल्म मी आनी यू और वैल डन भाल्या में सिनेमेटोग्राफर रह चुके हैं। प्रियंका की इस ​दूसरी फिल्म को लेकर मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी उत्सुकता है। दरअसल, प्रियंका की पिछली फिल्म वेंटीलेटर ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि क्रिटिक्स को भी इम्प्रेस किया। इतना ही नहीं उनकी इस को नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके अगले वेंचर स्क्रिप्ट रखी हुई है। गौरतलब है पिछले दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा खूब सुर्खियों में रहीं। देश के पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ली गई एक तस्वीर में प्रियंका की ड्रेस को लेकर काफी सवाल उठे। वहीं पीएम के साथ प्रियंका की इस तस्वीर को सोशल मीडिया में कई शेयर भी मिले। इसके साथ ही लोगों ने उनकी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रॉल भी किया।

मगर प्रियंका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मेरा का मानना है कि ट्रोलिंग होने की वजह होती है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रियंका ने कहा ‘यह सोशल मीडिया है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सबको अपना ओपीनियन रखने की आजादी है। वहीं हाल ही में रिलीज हुई प्रियंका की हॉलीवड फिल्म बेवॉच भारत में लोगों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही।

SI News Today

Leave a Reply