Thursday, April 25, 2024
featured

प्रियंका चोपड़ा ने कराया ये ग्लैमरस फोटोशूट, देखिये फोटो…

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के एक फैन पेज से उनके नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। काफी ग्लैमरस लुक में खिंचवाई गई ये तस्वीरें प्रियंका ने फेमिना के लिए खिंचवाई हैं। इन तस्वीरों को फेमिना इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है। प्रियंका की इन तस्वीरों को हजारों की तादात में लोगों ने लाइक और शेयर किया है। गौरतलब है कि प्रियंका पिछले कुछ वक्त से अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हैं और अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको के तीसरे सीजन पर काम कर रही हैं। इससे पहले वह सीजन-1 और सीजन-2 में भी एजेंट एलेन पेरिश की भूमिका निभा चुकी हैं। देखना यह होगा कि क्या इस बार भी उन्हें दर्शकों का प्यार मिलेगा।

जहां तक बात बड़े पर्दे की है तो प्रियंका आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में निगेटिव रोल प्ले करती नजर आई थीं। यह फिल्म उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म थी जो भारत में कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। जहां तक बात बॉलीवुड फिल्मों की है तो बाजीराव मस्तानी और जय गंगाजल के बाद से प्रियंका ने हिंदी सिनेमा से दूरी बना रखी है। वह इन दिनों विदेशी प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। 2016 में उन्हें फोर्ब्स ने भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अदाकारा के तौर पर चुना था और ट्रिपल एक्स – द जेंडर केज से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली दीपिका पादुकोण को इस लिस्ट में दूसरी जगह मिली थी।

प्रियंका की टीम के ट्विटर हैंडल से इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- सभी की नजरें उन पर हैं। फेमिना इंडिया के इस एनिवर्सरी इशू में प्रियंका चोपड़ा बहुत शानदार लग रही हैं।

SI News Today

Leave a Reply