Thursday, April 18, 2024
featured

मौसी करिश्मा कपूर ने बताया तैमूर अली खान के बर्थडे का प्लान…

SI News Today

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटी तैमूर एक स्टार है। उसकी हर एक हरकत पर मीडिया की नजर रहती है। उसके बड़े होकर फिल्मों में काम करने से पहले ही उसे स्टार किड होने की वजह से पपरांजी घेरे रहती है। वो रोए या झूला झूले उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। अभी से उसके बहुत से फैन क्लब हैं जो उसकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। जल्द ही तैमूर एक साल का होने वाला है और फैंस इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि पटौदी परिवार के लाडले का पहला जन्मदिन किस तरह से मनाया जाएगा।

इसी वजह से तैमूर की मौसी यानी करिश्मा कपूर से हाल के इवेंट में तैमूर की बर्थडे पार्टी के बारे में सवाल पूछा गया। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के एक कार्यक्रम में पहुंची लोलो से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- हां तैमूर का जन्मदिन आने वाला है और यह हमारे लिए काफी स्पेशल पल है। परिवार इसे लेकर काफी एक्साइटिड है। जब करिश्मा से आगे पूछा गया कि आखिर वो किस तरह तैमूर के पहले बर्थडे को सेलिब्रेट करने वाले हैं तो उन्होंने कहा- पूरा परिवार इस मौके पर साथ आएगा और हम कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं करने वाले हैं।

कुछ दिनों पहले ही दिवाली के मौके पर तैमूर कुर्ता पायजामा पहनकर अपनी नानी से मिलने के लिए गए थे। कुर्ता पायजामा पहने हुए तैमूर फोटो में किसी शहजादे से कम नहीं लग रहे थे। इससे पहले भी तैमूर को कई बार ट्रेडिशनल लुक में देखा जा चुका है। करीना कपूर ने पहले ही बता दिया था कि वह अपने नन्हे शहजादे को दिवाली पर ट्रेडिशनल तरीके से ही तैयार करेंगी।

पिछले महीने जब वीरे दी वेडिंग एक्ट्रेस करीना कपूर से तैमूर की दिवाली तैयारियों के बारे में पूछा गया था तब उन्होंने आईएएनएस को बताया था कि वह उन्हें ट्रेडिशनल तरीके से ही तैयार करेंगी। उन्होंने कहा था- अपनी पहली दिवाली पर तैमूर पारिवारिक समारोह को एन्जॉय करेगा। दिवाली पर उन्हें गिफ्ट देने के साथ-साथ मैं तैमूर को सबसे प्यारी पारंपरिक पोशाक पहनाऊंगी।

SI News Today

Leave a Reply