Friday, April 19, 2024
featured

पति की हरकत से परेशान एक्ट्रेस ने सिखाया ‘तीखा’ सबक! जानिए कैसे…

SI News Today

दिव्यंका त्रिपाठी और पति विवेक दहिया का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिव्यंका विवेक से शरारत करती दिखती हैं। दिव्यंका वीडियो में बहुत क्यूट लग रही हैं। वीडियो में दिव्यंका और पति विवेक अपने बेडरूम में बैठे होते हैं। दिव्यंका टीवी देख रही होती हैं और विवेक अपने फोन में बिजी होते हैं। दिव्यंका टीवी देखते देखते फ्राईज खा रही होती हैं। साथ ही दिव्यंका अपने पति को भी फ्राईज खिलाती हैं।

दिव्यंका विवेक को टीवी एंज्वॉय करते हुए कुछ खास दिखाने की कोशिश करती हैं। लेकिन दो से तीन बार ट्राई करने पर भी विवेक दिव्यंका को नहीं सुनते। तभी दिव्यंका बगल में प्लेट में पड़ी हरी मिर्च को फ्राईज की जगह अपने पति को खिला देती हैं। तभी विवेक को मिर्ची लग जाती है और वह पानी लेने भागते हैं। दिव्यंका वने ये वीडियो अपने इंस्टाग्रााम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए दिव्यंका लिखती हैं, ‘मेरे बिजी पति अपने फोन के बगैर नहीं रह सकते। यह प्रैंक उन्हें रास्ते पर लाने के लिए।’

बता दें, टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यंका को दर्शक इस शो में बहुत पसंद करते हैं। इस सीरियल से दिव्यंका को खास पहचान मिली है। सीरियल में दिव्यंका इशिता के किरदार में नजर आती हैं। इसी शो में एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी शगुन के किरदार मे ंनजर आती हैं, जल्द ही अनीता अब शो ‘नागिन 3’ में नागिन बनी नजर आएंगीं।

SI News Today

Leave a Reply